शर्मा जी की बेटी का ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानें कब होगी रिलीज

Dolly patil | Jun 21, 2024, 16:42 IST
Share
qwd w
qwd w

यह हल्की-फुल्की, व्यंगात्मक कहानी मध्यम वर्ग की महिलाओं के रोज़मर्रा के संघर्षों, जीत और विविध अनुभवों को प्रस्तुत करती है। साक्षी तंवर कहती हैं, जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो इसने मेरे अंदर कई तरह की भावनायें जगा दीं।

प्राइम वीडियो ने आने वाली स्लाइस ऑफ़ लाइफ कॉमेडी फिल्म शर्मा जी की बेटी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अप्लॉस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म को ताहिरा कश्यप खुराना ने लिखा है और निर्देशित किया है तो कैसा है फिल्म का ट्रेलर चलिए बताते हैं।

ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म का ट्रेलर साक्षी तंवर से शुरू होता है। जो कि एक टीचर के रोल में दिख रही हैं। वह परिवार और अपने प्रोफेशन में उलझी दिखती है। वहीं दिव्या दत्ता का किरदार बातूनी लेडी का है।

जो हर काम के पहले हर किसी से 2 बातें करती दिखती हैं। वहीं सैयमी फिल्म क्रिकेटर लवर बनीं हुई है। फिल्म तीन शर्मा लेडीज की कहानी बयां करता है। सादगी से और मनोरंजन से भरा ये ट्रेलर आपका दिल छू लेगा।

खंडवा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता, 10 किमी दूर रहा केंद्र

क्या बोली लेखिका

लेखिका और निर्देशक ताहिरा कश्यप खुराना ने कहा शर्माजी की बेटी मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह फ़िल्म मेरे लिए केवल इसलिए खास नहीं है क्योंकि यह मेरे निर्देशन की पहली फिल्म है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसने मुझे मेरे दिल के बहुत करीब रहने वाले विषय - महिला सशक्तिकरण को और भी बेहतर ढंग से जानने का मौका दिया है।

rrrr4
rrrr4

यह हल्की-फुल्की, व्यंगात्मक कहानी मध्यम वर्ग की महिलाओं के रोज़मर्रा के संघर्षों, जीत और विविध अनुभवों को प्रस्तुत करती है।

साक्षी तंवर कहती हैं, जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो इसने मेरे अंदर कई तरह की भावनायें जगा दीं। बेबसी और दुख भरे पलों से लेकर गर्व और खुशी के पलों तक।

rr4ewerew
rr4ewerew

यह फ़िल्म आधुनिक, नए ज़माने की महिलाओं के उत्सव के तौर पर मेरे दिल को छू गई। शर्माजी की बेटी महिलाओं के लिए एक बेहद ज़बरदस्त आह्वान है कि वे अपना अस्तित्व ऊँचा रखें और इस बात पर गर्व करें कि हम कौन हैं और हम क्या हासिल कर सकते हैं।

ताज़ातरीन कहानी

दिव्या दत्ता ने कहा कि "मुझे लगता है कि शर्माजी की बेटी एक ताज़ातरीन कहानी प्रस्तुत करती है। जो अलग-अलग पीढ़ियों से संबंधित महिलाओं की नज़र से रोज़मर्रा की जिंदगी और रिश्तों की बारीकियों पर नज़र डालती है।

जिनमें से हर महिला का व्यक्तित्व और जीवन के प्रति उसका दृष्टिकोण बिल्कुल अलग होता है। जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे अपने किरदार, किरण और उसकी खूबसूरत भेद्यता से प्यार हो गया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • प्राइम वीडियो
  • अप्लॉस एंटरटेनमेंट
  • एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन
  • फिल्म शर्मा जी की बेटी का ट्रेलर
  • ताहिरा कश्यप खुराना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच