तनु वेड्स मनु 3 में ट्रिपल रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत! फिल्म से जुड़ा अपडेट आया सामने

Raj Singh | Oct 05, 2024, 14:36 IST
Share
the sootr
the sootr

बॉलीवुड क्वीन और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर धमाल मचाने जा रही हैं। सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का तीसरा पार्ट आने वाला है। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा के साथ मिलकर कहानी फाइनल कर ली है।

अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाली फिल्म एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म है। दरअसल, खबरें हैं कि कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का तीसरा पार्ट आने वाला है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। खबरें यहां तक हैं कि 'तनु वेड्स मनु 3' की स्क्रिप्टिंग करीब-करीब पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी डायरेक्टर आनंद एल राय ने खुद दी। बता दें कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना का रहा शानदार प्रदर्शन

तनु वेड्स मनु का ही सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' साल 2015 में रिलीज हुआ था। जिसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इन दोनों फिल्मों में कंगना रनौत और आर. माधवन ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इस फिल्म से कंगना रनौत का एक अलग स्टारम देखने को मिला। तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। अब दर्शकों को इस फिल्म का तीसरे पार्ट का इंतजार है।

ट्रिपल रोल में नजर आएंगी कंगना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तनु वेड्स मनु' की तीसरी किस्त की तैयारियां जोरों पर हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने राइटिंग पार्टनर हिमांशु शर्मा के साथ मिलकर 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी फाइनल कर ली है। खबरें तो यहां तक हैं कि 'तनु वेड्स मनु 3' में कंगना रनौत ट्रिपल रोल में नजर आ सकती हैं।

ये भी खबर पढ़िए... मां बनने के बाद पहली बार किसी इवेंट में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, जानें पूरी डिटेल

कब रिलीज होगी फिल्म?

अगर सब कुछ सही रहा तो कंगना पहली ऐसी अदकारा होंगी जो तीन-तीन रोल में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग साल 2025 के बीच में शुरू हो सकती है। इस फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि कंगना अपने करियर की पहली ट्रिपल भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। ये फिल्म उन्हें एक कलाकार के नए पहलुओं को समझने का मौका देगी। वहीं फिल्म 'तनु वेड्स मनु 3' साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • बॉलीवुड न्यूज
  • बीजेपी सांसद
  • कंगना रनौत
  • Bollywood
  • बॉलीवुड
  • kangana
  • बीजेपी सांसद कंगना रनौत
  • तनु वेड्स मनु 3
  • निर्देशक आनंद एल राय
  • हिमांशु शर्मा
  • तनु वेड्स मनु
16 करोड़ खर्च फिर भी सड़क बदहाल, चार महीने में उखड़ी कुम्हारी ब्रिज की सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

By Umeshwari Baghel

16 करोड़ खर्च फिर भी सड़क बदहाल, चार महीने में उखड़ी कुम्हारी ब्रिज की सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात

By Jageshwar prasad

मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात
बड़खेड़ा ओपन कैप में सड़ा एक हजार मीट्रिक टन से ज्यादा धान, अब जबलपुर में नीलामी की तैयारी, कॉर्पोरेशन ने निकाले टेंडर

By Manya Jain

बड़खेड़ा ओपन कैप में सड़ा एक हजार मीट्रिक टन से ज्यादा धान, अब जबलपुर में नीलामी की तैयारी, कॉर्पोरेशन ने निकाले टेंडर
Flight Fare Hike: त्योहारों पर हवाई सफर तीन गुना महंगा, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार पार, जानें बाकी शहरों का हाल

By Umeshwari Baghel

Flight Fare Hike: त्योहारों पर हवाई सफर तीन गुना महंगा, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार पार, जानें बाकी शहरों का हाल
क्या मुस्कान के बाद सोनम रघुवंशी को भी मिलेगी फांसी की सजा? जानें राजा की हत्या पर क्या कहता है कानून

By Aman Vaishnav

क्या मुस्कान के बाद सोनम रघुवंशी को भी मिलेगी फांसी की सजा? जानें राजा की हत्या पर क्या कहता है कानून
अलवर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में खून से लथपथ मिले ; मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने भी दी जान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अलवर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में खून से लथपथ मिले ; मासूम बच्चों की हत्या के बाद मां ने भी दी जान
स्किल डेवलपमेंट में आगे, फिर भी टेक्निकल एजुकेशन में क्यों पीछे हैं बेटियां? जानें क्या कहती है नीति आयोग की रिपोर्ट

By Kaushiki

स्किल डेवलपमेंट में आगे, फिर भी टेक्निकल एजुकेशन में क्यों पीछे हैं बेटियां? जानें क्या कहती है नीति आयोग की रिपोर्ट