अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी से आए थे चर्चा में
टीवी इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर टीवी शो'धरतीपुत्र नंदिनी'में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर अमन जायसवाल का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की पुष्टि शो के लेखक धीरज मिश्रा ने मीडिया से की और बताया कि अमन अब हमारे बीच नहीं रहे।
ऑडिशन के लिए जाते वक्त हुआ हादसा
बताया गया है कि हादसे के वक्त अमन अपने ऑडिशन के लिए जा रहे थे। यह दर्दनाक घटना जोगेश्वरी हाईवे पर हुई, जब उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने दी जानकारी
धीरज मिश्रा ने जताया शोक
शो'धरतीपुत्र नंदिनी'के लेखक धीरज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अमन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,"तुम हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहोगे। ईश्वर कभी-कभी कितना निर्दयी हो सकता है, यह आज महसूस हुआ। अलविदा।"हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट बाद में डिलीट कर दिया गया।
इस हादसे ने पूरी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है। अमन के जाने से उनके परिवार, दोस्त, और फैंस बेहद दुखी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें