ट्विंकल के पोस्ट ने अक्षय कुमार को दी टेंशन, इधर यूजर देने लगे बधाईयां

Amresh Kushwaha | Jul 21, 2024, 18:14 IST
Share
अक्षय-ट्विंकल
अक्षय-ट्विंकल

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट के बाद कहा जा रहा है कि अक्षय और वे तीसरी बार पैरेंट्स बन सकते हैं। आइए जानते है ऐसा क्या है उनकी पोस्ट में...

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर करीब 8 मिलियन फॉलोअर्स है। वे आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट की है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

50 साल की उम्र में ट्विंकल हुई प्रेग्नेंट!

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ट्विंकल ने अपनी एक प्रॉब्लम के बारे में बताया है। लेकिन इसके बाद कयास लगाए जाने लगे है कि क्या 50 साल की उम्र में ट्विंकल प्रेग्नेंट होने वाली हैं। वहीं क्या 56 साल की उम्र में अक्षय कुमार पापा बनने जा रहे हैं।

ट्विंकल के रुके पीरियड

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक पोस्ट किया है। इसमें ट्विंकल हाथ में बड़ा सा कप लिए कुछ सोचती हुई टेंशन में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें पीरिड नहीं आ रहे हैं। इस पोस्ट में उनकी फोटो के ऊपर लिखा है कि जब आप 50 साल की हो और पीरियड मिस हो जाए तो आप सोचती है कि ये मेनोपॉज है या प्रेग्नेंसी।

ट्विंकल ने इस पोस्ट के जरिए नेटिजंस से सवाल भी किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि ई पेरीमेनोपॉज क्लब? मुझे अपने पीरियड के अनुभव के बारे में बताएं। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा कभी हुआ है?

ट्विंकल को सताया प्रेग्नेंसी का डर

50 साल की उम्र में ट्विंकल खन्ना को पीरियड बंद होने का डर सता रहा है। बता दें कि आम तौर पर महिलाओं के पीरियड 45 से 50 साल की उम्र में बंद हो जाते हैं। ट्विंकल खन्ना को लग रहा है कि उनके पीरियड बंद हो चुके हैं। हालांकि उनकी पोस्ट को अब सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं एक्ट्रेस को भी यह लग रहा है कि कहीं ये प्रेग्नेंसी का अलर्ट तो नहीं है।

एक बेटे-बेटी के पेरेंट्स हैं अक्षय-ट्विंकल

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में शामिल हैं। दोनों ही सेलेब्स दो बच्चों के माता-पिता हैं। कपल का एक बेटा आरव कुमार और एक बेटी नितारा कुमार है। आरव का जन्म साल 2002 में और नितारा का जन्म साल 2012 में हुआ था।

Akshay Kumar Parenting Tips : करोड़ों रुपयों के मालिक अक्षय कुमार के बेटे  को नहीं मिलते ज्‍यादा पैसे, हर डैड उनके टिप्‍स कर सकते हैं फॉलो
Akshay Kumar Parenting Tips : करोड़ों रुपयों के मालिक अक्षय कुमार के बेटे को नहीं मिलते ज्‍यादा पैसे, हर डैड उनके टिप्‍स कर सकते हैं फॉलो

2001 में हुई थी अक्षय-ट्विंकल की शादी

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कुछ समय की डेटिंग के बाद शादी रचा ली थी। कपल की शादी जनवरी 2001 में हुई थी। इस कपल की शादी को 23 साल पूरे हो चुके हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अक्षय कुमार ओएमजी
  • अक्षय कुमार
  • ट्विंकल खन्ना
  • entertainment news
  • फिल्म एक्टर अक्षय कुमार
  • अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
  • अक्षय कुमार न्यूज
  • Entertainment
  • बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार
  • Entertainment News in Hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज