26 अगस्त को रिलीज होगी यश की Toxic Movie, एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड

Kaushiki | Aug 23, 2026, 16:15 IST
Share
Toxic Movie
Toxic Movie

कन्नड़ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। हालांकि इसके हिंदी वर्जन को लेकर सवाल उठे। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Yash Toxic Movie: कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर इन दिनों गजब का माहौल बना हुआ है। जब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर लॉन्च हुआ तो सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। लोगों को हिंदी डबिंग और डायलॉग डिलीवरी थोड़ी अटपटी महसूस हुई।

लेकिन जैसे ही मेकर्स ने इसका अंग्रेजी ट्रेलर जारी किया, अचानक से माहौल बदल गया। दर्शकों को अंग्रेजी वर्जन बहुत ही नेचुरल और स्टाइल से भरपूर लगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समस्या हिंदी डबिंग में थी या हमारी सिनेमा देखने की सोच में? फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यश की Toxic ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड,  रिलीज से पहले Yash की फिल्म पर हुई धनवर्षा - toxic advance booking yash  starrer beats dhurandhar ...
यश की Toxic ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, रिलीज से पहले Yash की फिल्म पर हुई धनवर्षा - toxic advance booking yash starrer beats dhurandhar ...


भाषा बदलते ही बदला फिल्म का तापमान

टॉक्सिक को मेकर्स ने सिर्फ एक रीजनल फिल्म की तरह शूट नहीं किया है। इस मूवी को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। बाकी भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में इसे डब किया गया है।

यही वजह है कि अंग्रेजी डायलॉग्स एक्टर के लिप्स और एक्सप्रेशन्स के साथ एकदम मैच कर रहे हैं। हिंदी में डबिंग की वजह से वो फील थोड़ा मिसिंग लगा। आज का दर्शक सिर्फ आवाज नहीं बल्कि स्क्रीन पर वही असली इमोशन देखना चाहता है।

रिलीज डेट

एडवांस बुकिंग में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

फिल्म का ट्रेलर भले ही चर्चा में हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यश का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज से पांच दिन पहले ही टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात तक 7.41 करोड़ रुपए का नेट बिजनेस कर लिया है।

अगर ब्लॉक सीट्स को मिला दें तो यह आंकड़ा 13.53 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है। पहले ही दिन के लिए 1.71 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। एडवांस बुकिंग कलेक्शन मेंफिल्म ने भूत बंगला और आवारापन 2 जैसी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

6f6570d9-c04
6f6570d9-c04


क्या है टॉक्सिक फिल्म की पूरी कहानी

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में KGF Yash के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी मेन रोल में हैं।

कहानी आजादी के बाद के गोवा के गैंगस्टर वर्ल्ड पर बेस्ड है। इसमें यश पिता और बेटे के डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट है। इसे CBFC से A (Adult Certificate) मिला है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट

Raksha Bandhan Movies: OTT और यूट्यूब पर देखें भाई-बहन के बॉन्ड पर बनी ये फिल्में

अगस्त के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में

Jana Nayagan Review: सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने पर्दे पर मचाया धमाल

Tags:
  • KGF Yash
  • एडवांस बुकिंग कलेक्शन
  • रिलीज डेट
  • फिल्म का ट्रेलर
  • Toxic
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google