Yuzvendra-Dhanashree Divorce : क्रिकेटर युजवेंद्र-धनश्री का हुआ तलाक, 2020 में हुई थी शादी

Manya Jain | Feb 21, 2025, 18:20 IST
Share
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का तलाक
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा का तलाक

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने ऑफिशियली तलाक ले लिया है। गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई के बाद, दोनों ने कानूनी रूप से अलग होने का निर्णय लिया।

Yuzvendra-Dhanashree Divorce : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने ऑफिशियली तलाक ले लिया है। गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई के बाद, दोनों ने कानूनी रूप से अलग होने का निर्णय लिया। सुनवाई के दौरान, जज ने उन्हें 45 मिनट के काउंसलिंग सत्र में भाग लेने का निर्देश दिया। इस सत्र के बाद, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की पुष्टि की। शाम 4:30 बजे, जज ने तलाक को ऑफिशियली मंजूरी दे दी।

साल 2020 में हुई थी शादी

चहल और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। हालांकि, पिछले 18 महीनों से वे अलग रह रहे थे। इस दौरान, सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहें भी चल रही थीं। कुछ समय पहले, चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री के साथ सभी तस्वीरें हटा दी थीं, जिससे अटकलें और बढ़ गईं।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल, जानें अलग होने की वजह
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल, जानें अलग होने की वजह


ये खबर भी पढ़ें...सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड पर करेंगे राज

60 करोड़ रुपए की मिली एलिमनी- चर्चाएं

तलाक के बाद, मीडिया में खबरें आईं कि धनश्री को 60 करोड़ रुपए की एलिमनी मिली है। हालांकि, धनश्री के परिवार ने इन दावों को खारिज किया है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि न तो इतनी एलिमनी मांगी गई, न ही ऑफर की गई। ये सभी अफवाहें हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।

Yuzvendra और Dhanashree का Divorce हुआ फाइनल, वायरल हुई इंस्टा स्टोरी
Yuzvendra और Dhanashree का Divorce हुआ फाइनल, वायरल हुई इंस्टा स्टोरी


ये खबर भी पढ़ें...OTT प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं दिखेगा अश्लील कंटेंट, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

दोनों की कैसे हुई मुलाकात

धनश्री वर्मा ने 'झलक दिखला जा-11' शो में अपनी और चहल की लव स्टोरी साझा की थी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद, दोनों के बीच प्यार बढ़ा और उन्होंने शादी का फैसला किया।

Yuzvendra Chahal in Jhalak Dikhla Jaa Dance Reality Show for Dhanashree  Verma Video | Watch: धनश्री को सपोर्ट करने पहुंचे युजवेंद्र चहल, 'झलक दिखला  जा' के सेट पर हुई खूब मस्ती
Yuzvendra Chahal in Jhalak Dikhla Jaa Dance Reality Show for Dhanashree Verma Video | Watch: धनश्री को सपोर्ट करने पहुंचे युजवेंद्र चहल, 'झलक दिखला जा' के सेट पर हुई खूब मस्ती


2023 में, चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, "नई जिंदगी आ रही है।" इसके बाद, धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'चहल' सरनेम हटा दिया था, जिससे तलाक की अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि, उस समय दोनों ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
ये खबर भी पढ़ें...उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात

बाहर चल रहे हैं युजवेंद्र

वर्तमान में, युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जनवरी 2023 में उन्होंने आखिरी वनडे और अगस्त 2023 में आखिरी टी-20 मैच खेला था। इसके बावजूद, IPL 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपए में खरीदा।

thesootr links

Tags:
  • entertainment news
  • yuzvendra chahal
  • युजवेंद्र चहल
  • celebrity
  • Entertainment News in Hindi
  • Bollywood celebrity
  • cricketer Yuzvendra Chahal
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?