फैक्ट चेक : अनुराग ठाकुर ने संविधान से संबंधित पूछे सवाल, राहुल गांधी नहीं दे पाए जवाब, वायरल हो रहा वीडियो...
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की चर्चा आजकल जोरों पर है। इस बीच बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
इसे शेयर करते हुए कुछ लोग दावा रहे हैं कि जब अनुराग ठाकुर ने संविधान के पन्नों की संख्या से जुड़ा सवाल किया तो राहुल गांधी जवाब नहीं दे पाए। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...Fact Check : क्या ओम बिरला की बेटी बिना परीक्षा दिए बनी IAS ?
क्या है वायरल वीडियो में...
25 सेकंड के इस वीडियो में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लोकसभा में विपक्ष से ये पूछते हुए देखा जा सकता है कि संविधान में कितने पन्ने होते हैं। रोज लेकर घूमते हो कभी खोल कर पढ़ो तो सही। वीडियो में दूसरी तरफ राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेता नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: बिकिनी में रैंप वॉक करतीं नजक आई सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहा वीडियो...
वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने एक्स और फेसबुक पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, राहुल गांधी बता नहीं पाए कितने पन्ने होते है संविधान में... इसे कहते हैं राहुल बाबा को उसी की भाषा मे जवाब देना…
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : एक बार फिर हुईं रश्मिका मंदाना डीपफेक की शिकार, वायरल हो रहा वीडियो
वहीं वीडियो को फेसबुक पर भी शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, राहुल गांधी नहीं बता पाए कितने पन्ने होते है संविधान में।
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। हमें अनुराग ठाकुर के भाषण का पूरा वीडियो संसद टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वायरल वीडियो वाला हिस्सा 56:46 के मार्क पर देखा जा सकता है। यहां अनुराग कह रहे हैं, मैं आप सबसे एक सवाल और पूछना चाहता हूँ, कितने पन्ने होते हैं कॉन्स्टीट्यूशन में? इसके बाद वे कहते हैं कि रोज लेकर घूमते हो कभी खोल कर पढ़ो तो सही।
thesootr ने पाया कि संसद टीवी के इस वीडियो में वायरल वीडियो वाली राहुल गांधी की क्लिप है ही नहीं। ये बात यहां साफ हो गई कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : देवघर में कांग्रेस कार्यालय से गिरफ्तार हुए नीट पेपर लीक के आरोपी
इसके साथ ही हमने ये भी देखा कि अनुराग ठाकुर के संविधान वाले सवाल के बीच कैमरा विपक्ष की बेंच की तरफ गया था। वहां सबसे आगे की कुर्सी पर राहुल गांधी बैठे ही नहीं थे। अनुराग ठाकुर के पूरे भाषण के दौरान विपक्षी खेमे में राहुल गांधी नजर नहीं आए।
बता दें कि 18वीं लोकसभा में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है और नेता प्रतिपक्ष के बैठने की जगह सबसे आगे वाली सीट पर ही होती है।
गलत है वायरल वीडियो का दावा
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि वायरल वीडियो को एडिट करके भ्रामक दावा किया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक