Fact Check : लोकसभा चुनाव के दौरान EVM चोरी हुई, वायरल हो रहा वीडियो

Shreya Nakade | May 20, 2024, 13:00 IST
Share
EVM चोरी
EVM चोरी

सोशल मीडिया पर ईवीएम के चोरी होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोग भाजपा पर मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। जानें वायरल वीडियो का सच।

Fact Check - देश में लोकसभा चुनाव 2024 का दौर चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर EVM चोरी होने का एक वीडियो वायरल ( viral video ) हो रहा है। इस वीडियो में लोग चोरी की गई EVM मशीन को एक गाड़ी से बरामद करते दिख रहे है। लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम चोरी और चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप लगा रहे हैं। चलिए जानते है इस वायरल वीडियो की सच्चाई-

वायरल वीडियो का दावा

वायरल हो रहा वीडिया वाराणसी के पहाड़िया मंडी ( pahadiya mandi ) का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भाजपा के लोगों द्वारा EVM चुराई गई। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बोलते हुए दिखाई दे रहा है कि "बीजेपी का सरेआम घोटाला देखिए, पहाड़िया मंडी में जनता द्वारा पकड़ा गया। यही बीजेपी का सच है, चैलेंज ठोकते हैं कि सरकार बनाएंगे।" वीडियो बनाने वाला व्यक्ति रंगे हाथों ईवीएम चोरी की घटना को जनता द्वारा पकड़े जाने का दावा करता है।

ये फेक्ट चेक भी पढ़िये...

फेक्ट चेक : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहा वीडियो

पहाड़िया मंडी EVM चोरी का एक वीडियो सोशल मी़डिया पर वायरल है। एक सोशल मीडिया अकाउंट से ‘EVM जिंदाबाद’ कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को कई लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में ईवीएम चोरी का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो का सच

EVM चोरी वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने वीडियो की पड़ताल की। सबसे पहले तो वाराणसी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 1 जून को अंतिम चरण में होना है। ऐसी स्थिति में अभी वहां ईवीएम होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

इसके बाद हमने जानना चाहा कि यह वीडियो आखिर कब और कहां का है। इसके लिए हमने पहाड़िया मंडी और ईवीएम जैसे कीवर्ड से गूगल में सर्च किया। सर्च करने पर हमें पुराने वीडियो मिले। पता चला कि यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान का है। हालांकि उस समय भी समाजवादी पार्टी ने वाराणसी में भाजपा पर ईवीएम बदलने के आरोप लगाए थे। इसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। घटना मतगणना के सिर्फ 2 दिन पहले की थी। ऐसे में चुनाव आयोग को इसकी सत्यता पुष्ट करने आना पड़ा था।

दरअसल जो मशीनें पकड़ी गई वह सरकारी कर्मचारियों को काउंटिंग की ट्रेनिंग देने के लिए लेकर जाई जा रही थी। वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को यह मशीन वोटिंग के लिए इस्तेमाल की गई लगी। इसलिए उन्होंने गाड़ी रोक हंगामा किया था। चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज में यह बात बताई थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Viral Video
  • फेक्ट चेक
  • EVM चोरी
  • ईवीएम चोरी
  • EVM चोरी वीडियो
  • pahadiya mandi
  • पहाड़िया मंडी EVM चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा