फेक्ट चेक : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Amresh Kushwaha | May 19, 2024, 17:23 IST
Share
स्वाति मालीवाल फेक्ट चेक
स्वाति मालीवाल फेक्ट चेक

स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग झगड़ते हुए दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई...

सोशल मीडिया पर एक हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग झगड़ते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सीएम आवास में स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट का है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का दावा है। चलिए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फेक्ट चेक : केरल में भीड़ ने किया तिरंगे का अपमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो का दावा


इन दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग झगड़ते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सीएम आवास में स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) के साथ हुई मारपीट का है।

ये खबर भी पढ़िए...रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे राहुल गांधी, वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो...


वीडियो शेयर कर एक एक्स यूजर्स ने लिखा- केजरीवाल के घर AAP सांसद स्वाति मालीवाल की केजरीवाल के PA ने पिटाई कर दी। ये तो होना ही था स्वाति मालीवाल की पिंटाई हुई है, पिंटाई केजरीवाल के PA ने की है, खबर आ रही है की CMO में जमकर लात घुसे चल रहे हैं



ये खबर भी पढ़िए...पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर लगा दिया ताला, जानें क्या है पूरा मामला

जानें क्या है वायरल वीडियो का सच...


वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो एक X वेरिफाइड यूजर के अकाउंट पर मिला।

जिसे 12 मई 2024 को शेयर करते हुए लिखा गया है कि फुल ड्रामा, दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मामला सुलझाने आए परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए।



ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस पार्टी जनता के पैसे लूट कर मुस्लिमों में बांट देगी - मल्लिकार्जुन खड़गे, वीडियो हुआ वायरल

गलत है वायरल वीडियो का दावा


X अकाउंट पर यह वीडियो 12 मई 2024 को पोस्ट किया गया था। बता दें कि स्वाति मालीवाल के साथ हाथापाई की घटना 13 मई को हुई जबकि ये वीडियो 12 मई का है। इससे ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस झगड़े के वीडियो का स्वाति मालीवाल से कोई संबंध नहीं है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स का दावा पूरी तरह से गलत है।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Viral Video
  • वायरल वीडियो
  • Swati maliwal
  • स्वाति मालीवाल
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट