फेक्ट चेक : केरल में भीड़ ने किया तिरंगे का अपमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
Amresh Kushwaha | May 14, 2024, 07:21 IST
केरल में तिरंगे का अपमान?
राष्ट्र ध्वज तिरंगे के अपमान का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय झंडे के ऊपर से कुछ गाड़ियां गुजरती हुई दिख रही हैं। आइए जानते हैं वीडियो की सच्चाई...
राष्ट्र ध्वज तिरंगे के अपमान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय झंडे के ऊपर से कुछ गाड़ियां गुजरती हुई दिख रही हैं। यह वीडियो केरल का है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का दावा है। चलिए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
इन दिनो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय झंडे के ऊपर से कुछ गाड़ियां गुजरती हुई दिख रही हैं। साथ ही साथ भीड़ पाकिस्तानी झंडे को फहराते नजर आ रही है और वीडियो में दिख रहे ऑटो पर पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु-अकबर’ का संगीत सुनाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो केरल का है। वीडियो को वायरल करके लोकसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे राहुल गांधी, वायरल हुआ वीडियो
वीडियो शेयर कर एक यूजर्स ने लिखा- मोदी विरोधियों के लिए ये पोस्ट देखना जरूरी है। मोदीजी को सरमुखत्यार कहने वाली के लिए केरल के इस वीडियो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें - 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है। आलस छोड़िए।
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस पार्टी जनता के पैसे लूट कर मुस्लिमों में बांट देगी - मल्लिकार्जुन खड़गे, वीडियो हुआ वायरल
वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा- केरल के इस वीडियो को देखें। यदि आप स्वयं को सच्चा देशभक्त और सनातनी मानते है तो देश एवं दुनिया भर में यह वीडियो अभी फॉरवर्ड करें। 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई अर्थ नहीं है। मैंने इससे पहले कभी अपनी किसी पोस्ट को फॉरवर्ड करने हेतु नहीं कहा है किंतु आज कह रहा हूं।
तीसरे यूजर्स ने लिखा- केरल के इस वीडियो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें । 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है सही समय यही है।
ये खबर भी पढ़िए...Fact Check !। यहां जानिए तरबूज असली है या नकली..!
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो एक X वेरिफाइड यूजर के अकाउंट पर मिला।
जिसे 10 मार्च 2020 को शेयर करते हुए लिखा गया है कि घिनौना! पाकिस्तानी परेड में भारत के झंडे का अपमान। भारत से नफरत पर आधारित संस्कृति से बेहतर भविष्य नहीं बनेगा। शर्मनाक पाकिस्तान।
इसके बाद ये वीडियो हमें एक इंडियन यूट्यूब चैनल पर मिला। इस चैनल पर ये वीडियो 6 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के टाइटल में लिखा था पाकिस्तान के लोग भारतीय झंडे पर वाहन चला रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...देशी अंदाज में मेट गाला पहुंची लापता लेडीज
X अकाउंट पर यह वीडियो 10 मार्च 2020 और यूट्यूब चैनल पर 6 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। इससे ये साफ हो गया कि ये वीडियो पुराना है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो का लोकसभा चुनाव से जोड़कर दावा गलत है।
साथ ही साथ वायरल वीडियो में जो ऑटो दिख रहे हैं वो भी केरल में इस्तेमाल नहीं होते। ऐसे ऑटो पाकिस्तान में चलते हैं। जिससे यह भी साफ होता है कि वायरल वीडियो केरल का नहीं पाकिस्तान का है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
वायरल वीडियो का दावा

वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो शेयर कर एक यूजर्स ने लिखा- मोदी विरोधियों के लिए ये पोस्ट देखना जरूरी है। मोदीजी को सरमुखत्यार कहने वाली के लिए केरल के इस वीडियो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें - 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है। आलस छोड़िए।
मोदी विरोधियों के लिए ये पोस्ट देखना जरूरी है
मोदीजी को सरमुखत्यार कहने वाली के लिए
**केरल के इस* *विडीयो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें - 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है आलस🤔 छोड़िए 🇮🇳👍* pic.twitter.com/0hZlao9nlK
— Nationalist Raj (@raj16250195) May 7, 2024
ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस पार्टी जनता के पैसे लूट कर मुस्लिमों में बांट देगी - मल्लिकार्जुन खड़गे, वीडियो हुआ वायरल
वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा- केरल के इस वीडियो को देखें। यदि आप स्वयं को सच्चा देशभक्त और सनातनी मानते है तो देश एवं दुनिया भर में यह वीडियो अभी फॉरवर्ड करें। 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई अर्थ नहीं है। मैंने इससे पहले कभी अपनी किसी पोस्ट को फॉरवर्ड करने हेतु नहीं कहा है किंतु आज कह रहा हूं।
👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼👇🏼
केरल के इस वीडियो को देखें😡😡
यदि आप स्वयं को सच्चा देशभक्त और सनातनी मानते है
तो
देश एवं दुनिया भर में यह वीडियो अभी फॉरवर्ड करें।
6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई अर्थ नहीं है।
मैंने इससे पहले कभी अपनी किसी पोस्ट को फॉरवर्ड करने हेतु नहीं कहा है
किंतु
आज कह रहा हूं। pic.twitter.com/q5LoWtIz2d
— manoj joshi (@mjoshi50) May 7, 2024
तीसरे यूजर्स ने लिखा- केरल के इस वीडियो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें । 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है सही समय यही है।
☝☝☝☝☝केरल के इस वीडियो को देखें और दुनिया भर में अभी फॉरवर्ड करें । 6 महीने बाद फॉरवर्ड करने का कोई लाभ नहीं है सही समय यही है pic.twitter.com/S7lXYkpyzE
— dk dansal बीजेपी पंजाब प्रदेशपूर्व सहसंगठन मंत्री (@dansal_dk) May 6, 2024
ये खबर भी पढ़िए...Fact Check !। यहां जानिए तरबूज असली है या नकली..!
जानें क्या है वायरल वीडियो का सच...
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो एक X वेरिफाइड यूजर के अकाउंट पर मिला।
जिसे 10 मार्च 2020 को शेयर करते हुए लिखा गया है कि घिनौना! पाकिस्तानी परेड में भारत के झंडे का अपमान। भारत से नफरत पर आधारित संस्कृति से बेहतर भविष्य नहीं बनेगा। शर्मनाक पाकिस्तान।
Disgusting! Pakistani parade disrespects the flag of India.
A culture based on hating #India will not lead to a better future. Shameful. #Pakistan pic.twitter.com/I6UPjthdm9
— Hananya Naftali (@HananyaNaftali) March 10, 2020
इसके बाद ये वीडियो हमें एक इंडियन यूट्यूब चैनल पर मिला। इस चैनल पर ये वीडियो 6 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के टाइटल में लिखा था पाकिस्तान के लोग भारतीय झंडे पर वाहन चला रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...देशी अंदाज में मेट गाला पहुंची लापता लेडीज
गलत है वायरल वीडियो का दावा
X अकाउंट पर यह वीडियो 10 मार्च 2020 और यूट्यूब चैनल पर 6 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। इससे ये साफ हो गया कि ये वीडियो पुराना है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो का लोकसभा चुनाव से जोड़कर दावा गलत है।
साथ ही साथ वायरल वीडियो में जो ऑटो दिख रहे हैं वो भी केरल में इस्तेमाल नहीं होते। ऐसे ऑटो पाकिस्तान में चलते हैं। जिससे यह भी साफ होता है कि वायरल वीडियो केरल का नहीं पाकिस्तान का है।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
महतारी वंदन योजना: दिवाली से पहले 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, 3 नवंबर को जारी होगी 33वीं किस्त
By Umeshwari Baghel
90-ए को लेकर नगरीय विकास विभाग का महा-स्पष्टीकरण, JDA और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र का विवाद खत्म
By Mukesh Sharma
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: मतदान से पहले ही खत्म होगा मुकाबला? कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी की बढ़ी मुश्किल
By Atul Dwivedi
10-20 साल नौकरी के बाद भी नियमितीकरण नहीं, हाईकोर्ट ने 350 संविदा कर्मचारियों की 13 याचिकाएं की खारिज
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत
By Ashish Bhardwaj
दिवाली पर भी नहीं सुधरीं जयपुर की सड़कें, झोटवाड़ा से सांगानेर तक गड्ढों से लोग परेशान
By
CG Top News : सौरभ चंद्राकर की रिमांड, 503 पदों पर भर्ती और UCC ड्राफ्ट समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel