फैक्ट चेक : कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 0 वोट, कितनी है सच्चाई, जानें
Raj Singh | Nov 27, 2024, 15:44 IST
FACT CHEACK
महाराष्ट्र के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी को शून्य वोट मिलने पर हंगामा हो गया। ऐसा दावा किया जा रहा है। क्या है इस वीडियो की सच्चाई, जानिए फैक्ट चेक के जरिए...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के एक गांव में कांग्रेस प्रत्याशी को शून्य वोट मिलने पर वहां हंगामा हो गया। दावे के मुताबिक, अवधान नामक इस गांव के ज्यादातर लोग कांग्रेस समर्थक हैं और उन्होंने जब देखा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल बाबा रोहिदास पाटिल को एक भी वोट नहीं मिला, तो उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं वीडियो में आप देखते सकते हैं कि काफी सारे लोग इकट्ठा दिख रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि चुनाव नतीजों में धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे महाराष्ट्र के एक गांव के सैंकड़ों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, इनके गांव में कांग्रेस को शून्य वोट मिले हैं! प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनका पूरा गांव कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डाले थे । गांव का नाम अवाधान बताया गया है जहां से कुणाल बाबा पाटिल प्रत्याशी थे।
![PHOTO]()
thesootr
मराठी भाषा के कई न्यूज आउटलेट्स ने हाल ही में इस वीडियो को अवधान के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन बताकर शेयर किया था। इन खबरों में बताया गया है कि अवधान के ग्रामीण, चुनाव नतीजों से संतुष्ट नहीं थे। thesootr ने इस पूरे मामले को लेकर और गहनता से जांच की तो पाया कि ये वीडियो धुले का ही है, जब कुणाल बाबा रोहिदास पाटिल के समर्थक उन्हें कम वोट मिलने पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं इसे लेकर रोहिदास पाटिल के पीए चुडामण पाटिल ने भी बताया कि वीडियो धुले में हुए प्रदर्शन का है।
इस तरह द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) में यह दावा पूरी तरह से गलत है साबित हो गया कि कांग्रेस उम्मीदवार को शून्य वोट मिले हैं। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
वायरल हो रहा वीडियो...
PHOTO
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
गलत है वायरल वीडियो का दावा
इस तरह द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) में यह दावा पूरी तरह से गलत है साबित हो गया कि कांग्रेस उम्मीदवार को शून्य वोट मिले हैं। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
RCA चुनाव के रिजल्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, लेकिन वोटिंग होगी
By Ashish Bhardwaj
मध्यप्रदेश की 6 विभागों की योजनाओं पर फंडिंग का संकट, 31 दिसंबर तक का मिला अल्टीमेटम
By Aman Vaishnav
खरगोन में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए रिश्वत राशि भी की जब्त
By Sumit Kumar
देश के 50 स्वच्छता मॉडल शहरों में भोपाल का नाम, इंदौर और उज्जैन भी प्रगति-50 में शामिल
By Kaushiki
राजस्थान : दोनों हाथों से एक साथ गणित हल करने वाली ‘मैथ्स गर्ल’ वंशिका शर्मा कौन हैं?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा
By Aman Vaishnav
बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर, 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 833 लोगों का रेस्क्यू
By Harrison Masih