World Lion Day : वर्ल्ड लायन डे पर जानिए शेर के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Deeksha Nandini Mehra | Published:
आज 10 अगस्त को 11वां विश्व शेर दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया में घटती शेरों की संख्या को रोकने के लिए यह दिन समर्पित है। आइए जानते हैं शेर दिवस पर इनके इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
1 10 जंगलों में नहीं रहते शेर
lion day  9

शेर को "जंगल का राजा" कहा जाता है, लेकिन वे वास्तव में घने जंगलों में नहीं रहते। उनकी मुख्य जगह घास के मैदान और सवाना होती है।

2 10 नर शेर और मादा शेर में अंतर
lion day  8

नर शेरों के पास शानदार अयाल (mane) होता है, जबकि मादा शेरों के पास यह नहीं होता। अयाल का रंग और घनत्व शेर की उम्र, स्थिति और स्वास्थ्य का संकेत देता है।

3 10 सामूहिक जीवन
lion day  10

शेर सामाजिक जानवर होते हैं और वे प्राइड नामक समूह में रहते हैं। एक प्राइड में 15 से 30 शेर हो सकते हैं, जिसमें ज्यादातर मादा और उनके बच्चे होते हैं।

4 10 शेर की गुर्राहट
lion day  7

शेर की गुर्राहट 8 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है। वे इसे अपने क्षेत्र की सीमा बताने और अपने समूह से संपर्क करने के लिए उपयोग करते हैं।

5 10 मादा शेर करती है शिकार
female lion

शिकार मुख्य रूप से मादा शेर करती हैं, जबकि नर शेर अक्सर प्राइड की सुरक्षा का जिम्मा उठाते हैं।

6 10 20 साल तक जीवित रह सकते हैं शेर
lion day  4

मादा शेर नर शेर की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं। इनकी औसत आयु 10 से 14 वर्ष होती है लेकिन अधिकतम ये 20 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं।

7 10 शिकार के लिए बचाते हैं ऊर्जा
lion day  2

शेर दिन के 20 घंटे तक सो सकते हैं। वे अपनी ऊर्जा को शिकार के समय के लिए बचाकर रखते हैं।

8 10 बड़े जानवरों को बनाते है भोजन
lion day  1

शेर जब भी शिकार करते हैं, वे अक्सर बड़े जानवरों जैसे जेबरा, भैंस और हिरण का शिकार करते हैं, लेकिन कभी-कभी छोटे जानवरों और पक्षियों को भी खाते हैं।

9 10 शावकों का जन्म
lion day  6

शेरनी एक बार में 1 से 4 शावकों को जन्म देती है। जन्म के समय शावक की आँखें बंद होती हैं और वे करीब 3 हफ्ते बाद ही देखना शुरू करते हैं।

10 10 नर शेरों का आपसी मुकाबला
lion day  5

नए नर शेर जब किसी प्राइड को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं, तो वे पहले से मौजूद नर शेरों से लड़ाई करते हैं। ये लड़ाई बेहद हिंसक होती हैं और कभी-कभी इनमें शेरों की जान भी चली जाती है।