समझना जरूरी है: कोरोना होने पर काम आएगी कोरोना कवच पॉलिसी, जानिए कैसे

author-image
एडिट
New Update
समझना जरूरी है: कोरोना होने पर काम आएगी कोरोना कवच पॉलिसी, जानिए कैसे

देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Variant Omicron) के नए मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। देश के 12 राज्यों में इस नए वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। महामारी (Pandemic) के आने के बाद से ही लोगों की रुचि हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) में बढ़ी है। अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो कोरोना कवच पॉलिसी (Corona Kavach Policy) आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

क्या है कोरोना कवच पॉलिसी?

जिस तरह हेल्थ इंश्योरेंस होता है ठीक उसी तरह कोरोना कवच पॉलिसी भी लाई गई है। इस नई पॉलिसी के तहत कोरोना पीड़ित को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। इसके तहत मरीज को 50 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस दिया जाएगा।  

कौन ले सकता है यह पॉलिसी?

कोरोना कवच पॉलिसी को 18 साल की उम्र वाले व्यक्ति से लेकर 65 साल तक का व्यक्ति ले सकता है।

क्या रहेगी इस पॉलिसी की अवधि?

इस पॉलिसी की अवधि साढ़े 3 से साढ़े 9 महीने तक के लिए ले सकते है। इस पॉलिसी में कवर का प्रीमियम 500 से 6 हजार रुपए का रहेगा। 

प्रीमियम कितना देना होगा?

कोरोना कवच पॉलिसी के तहत व्यक्ति को उसकी उम्र के हिसाब से प्रीमियम देना होगा। 30 साल की उम्र वाले व्यक्ति को ₹250 , 40 साल की उम्र वाले को ₹450 और 50 से 60 साल की उम्र वालों को ₹700 प्रति महीना प्रीमियम के तौर पर देना होगा।

कौन सी कंपनियां देंगी यह पॉलिसी?

कोरोना कवच पॉलिसी 29 साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां (Health Insurance Companies) देंगी। 19 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियां जैसे ओरिएंटल, नेशनल, एसबीआई जनरल, आईसीआईसीआईसी लोंबार्ड, एचडीएफसी एग्रो, मैक्स बूपा, बजाज एलियंस और भारती एक्सा शामिल हैं। 

कौन-कौन से खर्च रहेंगे पॉलिसी में शामिल?

इस पॉलिसी में व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद के सभी खर्चे कवर होंगे। अस्पताल में भर्ती होने से पहले का खर्च भी कवर होगा,इसमें बेड का चार्ज, नर्सिंग चार्ज, ब्लड टेस्ट, PPE किट, ऑक्सीजन, ICU और डॉक्टर की कंसल्टेशन फीस कवर होती है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले डॉक्टर कंसल्टेशन, चेकअप और डाइग्नोसिस के खर्च शामिल होते हैं। 

डिस्चार्ज के बाद भी मिलेगा खर्च का कवर

इस पॉलिसी में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 30 दिन बाद तक का मेडिकल खर्च मिलता है। अगर आपका कोरोना बीमारी का इलाज घर पर चल रहा है, तो इसमें हेल्थ की मॉनिटरिंग और दवाइयों का खर्च 14 दिन तक के लिए कवर होता है। साथ ही आयुर्वेद और उससे जुड़े इलाज खर्च पर भी कवर मिलेगा। घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक एम्बुलेंस में ट्रांसफर करने का खर्च भी कवर किया जाता है।

डेली कैश कवर को ऐड करने का ऑप्शन भी है शामिल

इस पॉलिसी में आपके पास हॉस्पिटल डेली कैश कवर को ऐड करने का विकल्प रहता है। इसके तहत बीमा कंपनी रोजाना इंश्योरेंस की राशि का 0.5% 24 घंटे भर्ती के हिसाब से देती है। यह सुविधा 15 दिन तक मिलती है। कोरोना कवच में पॉलिसी होल्डर को कम से कम 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Max Bupa Pandemic HDFC Agro ICICI Lombard SBI General Corona Kavach Policy Corona virus Variant Omicron Health Insurance Companies health insurance Insurance companies Bajaj Aliens