DELHI: Kerala के बाद अब Delhi में मिला मंकीपॉक्स का मरीज, WHO ने माना पब्लिक हैल्थ इमरजेंसी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
DELHI: Kerala के बाद अब Delhi में मिला मंकीपॉक्स का मरीज, WHO ने माना पब्लिक हैल्थ इमरजेंसी

DELHI. अभी दुनिया कोरोना से पूरी तरह से उबरी भी नहीं थी कि एक और वायरस का हमला हो गया। भारत सहित 75 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स की बीमारी फैल रही है। भारत में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केरल के बाद अब दिल्ली में भी मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है। यहां मंकीपॉक्स का 1 मरीज मिला है। हैरानी की बात यह है कि इस शख्स की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वेस्ट दिल्ली के 32 साल का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। 



मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले जांच के लिए सैंपल एनआइवी पुणे (NIV Pune) भेजा गया था। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह भारत में मंकीपॉक्स का चौथा केस है। इससे पहले के 3 मरीज केरल में मिले हैं। 



अब तक 5 की मौत



जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 23 जुलाई को ही मंकीपॉक्स को जन स्वास्थ आपातकाल (Public Health Emergeny)  घोषित किया था। मंकीपॉक्स के अब तक 75 देशों में 16,000 से ज्यादा केस मिल चुके हैं। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।




— World Health Organization (WHO) (@WHO) July 23, 2022



UAE से लौटा था मरीज



केरल के कुन्नूर जिले में पहला केस 14 जुलाई को मिला था। वहीं दूसरा केस 18 जुलाई को दर्ज किया गया। फिर 22 जुलाई को केरल के मल्लापुरम जिले में तीसरे मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टी की गई। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि तीसरा मरीज 6 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) से लौटा था। बुखार की शिकायत करने के बाद उसे भर्ती कराया गया।


डब्ल्यूएचओ patient भारत मंकीपॉक्स Health who दिल्ली Corona Monkeypox India कोरोना Delhi वायरस मरीज हैल्थ virus