अनहेल्दी फूड्स से बचें: मॉनसून में बाहर की चीजों को करें मना, इंफेक्शन होने का खतरा

author-image
एडिट
New Update
अनहेल्दी फूड्स से बचें: मॉनसून में बाहर की चीजों को करें मना, इंफेक्शन होने का खतरा

गर्मी का मौसम शायद ही किसी को पसंद हो। चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप की वजह से हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में लोग बारिश के होने का इंतजार करते हैं। मॉनसून में काफी बारिश होती भी है, जिसकी वजह से लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि मॉनसून के मौसम में खाने वाली चीजों पर इंफेक्शन का डर भी बढ़ जाता है। दरअसल, इस मौसम में कई चीजों में जल्दी नमी आ जाती है और कई खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। इन चाजों को खाने से हमारी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते है कौन सी चीजों को मॉनसून में खाने से बचना चाहिए -

मशरूम

मानसून के मौसम में मशरूम खाने से बचना चाहिए। मशरूम वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इस मौसम में ज्यादा नमी के कारण इनमें बैक्टीरियां और कीड़े जल्दी पनपते हैं। ये बैक्टीरिया और कीड़े हमें दिखते नहीं हैं, लेकिन अगर ये हमारे पेट में चले जाएं, तो हमें काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

खट्टी चीजें

कई लोगों को खट्टा खाना काफी पसंद होता है। इसलिए वे कई खट्टी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन मॉनसून के मौसम में खट्टी चीजें जैसे- चटनी, इमली, आचार और खट्टी कैंडी जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में ये चीजें आपका गला खराब कर सकती हैं और इनसे आपको बुखार तक आ सकता है।

बाहर का जूस

लोगों को बाहर का खाना काफी पसंद होता है। कई लोग ये सोचकर बाहर दुकानों से जूस पीते हैं कि इससे उन्हें ताजगी मिलेगी। लेकिन ये दुकान वाले जूस बनाने वाले फलों को पहले से ही काटकर रखते हैं, जिसकी वजह से इस मौसम में इन पर बैक्टीरियां आसानी से पनपते हैं। इसलिए बाहर से किसी भी तरह का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है।

सी फूड

वैसे तो मछली और मांसाहारी खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मॉनसून के मौसम में पानी काफी जल्दी गंदा हो जाता है। ऐसे में अगर आप मछली, झींगा जैसी चीजें खाते हैं तो इनसे आपको इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। कई बार तो इन्हें पकाने के बाद भी इनसे इंफेक्शन नहीं हटता है। इसलिए इस मौसम में इन्हें खाना बेहतर विकल्प नहीं माना जाता है।

मॉनसून में इंफेक्शन का खतरा