सुबह जल्दी उठने के फायदे, ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी से जानें सही मंत्र
Raj Singh | Nov 04, 2024, 07:28 IST
subah_uthana
अच्छा स्वास्थ्य कौन नहीं चाहता, लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिस स्तर की मेहनत की जरूरत होती है, शायद ही कोई करता हो। इसी सिलसिले में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने बताया है कि कैसे सुबह जल्दी उठकर अच्छा स्वास्थ्य रखा जा सकता है।
हर कोई चाहता है कि उसकी सेहत अच्छी रहे, लेकिन आज की भागदौड़ भरी दुनिया में लोग काम में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान देना ही बंद कर दिया है। कहा जाता है कि अच्छा स्वास्थ्य ही धन है, अगर आपका शरीर स्वस्थ नहीं है तो आप किसी भी काम में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाएंगे। अगर आप काम में पूरा मन नहीं लगाएंगे तो आपका काम पूरा नहीं होगा। अब इसी सिलसिले में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने बताया है कि सुबह जल्दी उठने से क्या होगा और इसका आपकी सेहत पर कितना असर पड़ेगा।
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में सुबह जल्दी उठना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बताया जाता है। इस संबंध में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का कहना है कि हर इंसान को सुबह जल्दी उठना चाहिए क्योंकि इससे उसका मन दिनभर प्रसन्न रहता है और उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। वह अपने दैनिक कार्यों में अधिक ऊर्जा के साथ काम कर पाता है।
कब जागें: दिन की शुरूआत करने के लिए कौन सा समय बेहतर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी आगे कहती हैं कि सुबह उठते ही अपने इष्ट देवता और हथेलियों को देखकर प्रणाम करना चाहिए और भगवान को याद करना चाहिए। इससे आपके दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से होती है। आपको बता दें कि ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी भारत के ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक आंदोलन की प्रचारक हैं, जिनका असली नाम शिवानी वर्मा है। वह अक्सर अपनी शिक्षाओं से लोगों को प्रेरित करती रही हैं।
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी सुबह जल्दी उठने के फायदे यह भी बताती हैं कि अगर आपका किसी से झगड़ा भी हो जाए तो आप उस समय अपने गुस्से पर काबू रख पाते हैं। सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति का मन काफी शांत रहता है और वह खुश रहता है। ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी आगे कहती हैं कि सुबह उठते ही ईश्वर को धन्यवाद दें और उनसे कहें कि मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूं, मैं शांत हूं, मैं स्थिर हूं और मेरा ध्यान केंद्रित है।
राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किन राशि वालों को होगा फायदा
उन्होंने बताया कि ये सारी बातें कम से कम दो से तीन बार कहनी हैं। इन बातों को कहने से पूरा दिन मन शांत और शुद्ध रहेगा। इसके साथ ही शिवानी दीदी ने यह भी कहा कि सुबह-सुबह खुद को मोबाइल से दूर रखें।
सुबह उठना फायदेमंद
कब जागें: दिन की शुरूआत करने के लिए कौन सा समय बेहतर, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सुबह उठकर सबसे पहले देखें हथेली
शिवानी दीदी ने दिया मंत्र
राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किन राशि वालों को होगा फायदा
मोबाइल से दूरी बना कर रखें
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA