/sootr/media/post_banners/2bc962bd2e8df8bef76ed9868944e6ccf61b48fc6f9906eb0382d9337ada697c.jpeg)
BHOPAL. हर एक इंसान का शरीर अलग होता है। हर किसी के रक्त का अपना स्वभाव होगा है। हम जिस तरह के खाने का सेवन करते हैं, उसका सीधा असर हमारे रक्त पर पड़ता है। वैसे तो एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए हेल्दी फूड ही खाना चाहिए, लेकिन अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक भोजन करते हैं तो इससे आपको ढेरों फायदे होंगे। हम आपको बता रहे हैं कि किस ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को कैसा भोजन करना चाहिए।
A ब्लड ग्रुप डाइट
अगर आपका ब्लड ग्रुप A है तो आपको शाकाहारी भोजन पर खास ध्यान देना चाहिए। A ब्लड ग्रुप वाले सब्जियां, अनाज, बीन्स और फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। शाकाहार आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा। रेड मीट से दूरी बनानी चाहिए।
B ब्लड ग्रुप डाइट
B ब्लड ग्रुप वाले लोग हर तरह का भोजन कर सकते हैं। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। रेड मीट खाने से बचना चाहिए। मांसाहारी भोजन एक उचित मात्रा में ही खाना चाहिए। मीट, डेयरी प्रोडक्ट, फल और सब्जियां आपकी सेहत को अच्छा रखेंगे। संतुलित भोजन से स्वस्थ शरीर बनाने में मदद मिलेगी।
AB ब्लड ग्रुप डाइट
A और B ब्लड ग्रुप वालों को जो भोजन नुकसान पहुंचाता है, वही AB ब्लड ग्रुप के लिए भी नुकसानदेह है। AB ब्लड ग्रुप के लोगों में A ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तरह ही खाना पचाने वाले हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की कमी होती है। इसलिए AB ब्लड ग्रुप वालों को रेड मीट खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से डाइजेशन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
O ब्लड ग्रुप डाइट
अगर आपका ब्लड ग्रुप O है तो आपको प्रोटीनयुक्त पदार्थों का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। इसके लिए दूध, मीट, मछली, सब्जियां और फल बेहतर विकल्प हैं। इसके साथ ही अनाज और बीन्स का उचित मात्रा में सेवन करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए..
ब्लड ग्रुप डाइट क्यों जरूरी है?
लेखक डॉ. एडेमो की किताब 'ईट राइट फॉर योर टाइप' के मुताबिक ब्लड ग्रुप डाइट पर रिसर्च के बाद ये सामने आया है कि हर तरह के भोजन में लेक्टिंस होता है। ये एक तरह का प्रोटीन है। डॉ. एडेमो के मुताबिक ये प्रोटीन हर ब्लड ग्रुप टाइप के लोगों पर अलग-अलग तरीकों से रिएक्ट करता है। इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। लोक्टिंस एक चिपकने वाला प्रोटीन है और ऐसे लोक्टिंस जो ब्लड टाइप से मैच नहीं करते वे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। शरीर में जलन और सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए ब्लड ग्रुप डाइट पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। ब्लड ग्रुप डाइट अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।