theSootrLogo
searchExpanded
theSootrLogo
undefined
Sootr
World Milk Day आज विश्व दुग्ध दिवस, जानिए किस उम्र के लोगों को रोज कितना दूध पीना चाहिए और क्या दूध है संपूर्ण आहार ?
6/1/23, 1:15 AM (अपडेटेड 6/1/23, 7:29 AM)

BHOPAL. आज वर्ल्ड मिल्क डे है। हर साल 1 जून को दुनियाभर में दूध को ग्लोबल फूड के रूप में स्थापित करने और डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड मिल्ड डे मनाया जाता है। दूध हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। बच्चे-बूढ़े या जवान, सभी को दूध पीना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि किस उम्र के लोगों को रोज कितना दूध पीना चाहिए और क्या दूध एक संपूर्ण आहार है।


बच्चे के जन्म से 1 साल की उम्र तक


बच्चों को जन्म से लेकर 6 महीनों तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए। डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं। इस उम्र में बच्चों को बहुत ज्यादा पोषण की जरूरत होती है, जो सिर्फ मां के दूध से ही मिल सकती है। जब तक बच्चा 1 साल का ना हो जाए उसे गाय या भैंस का दूध नहीं पिलाना चाहिए, नहीं तो उसे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।


1 से 3 साल की उम्र तक


1 से 3 साल तक के बच्चों को रोज 100 से 200 मिलीलीटर दूध पिलाना चाहिए। इससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलेगा। वहीं इसके अलावा बच्चों को दही और दूध से बने उत्पादों का सेवन भी करा सकते हैं।


4 से 10 साल की उम्र तक


4 से 10 साल की उम्र के बच्चों को रोज 200 से 300 मिलीलीटर दूध पिलाना चाहिए। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं। बच्चों को दूध से बने अन्य उत्पाद भी देने चाहिए।


11 से 18 साल की उम्र तक


11 से 18 साल की उम्र में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है। ऐसे में दूध का सेवन बेहद ही महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। इस उम्र में कम से कम 3 कप दूध रोज देना चाहिए।


18 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोग


18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को रोज 2 गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है। अगर रोज 1 गिलास दूध भी पीते हैं तो भी अच्छा होता है। इस उम्र में शरीर को रोज 600 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है।


क्या दूध संपूर्ण आहार है?


दूध में कैल्शियम, मैगनीशियम, जिंक, फॉस्‍फोरस, ऑयोडीन, आयरन, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन-A, विटामिन-D, राइबोफ्लेविन, विटामिन B12, प्रोटीन और स्वस्थ फैट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें कई मैक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। दूध वाकई में हमारे शरीर के लिए संपूर्ण आहार है।


द-सूत्र के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ें
theSootr whatsapp channel
द-सूत्र के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें
thesootr androidthesootr ios
world milk day how much milk should be consumed daily milk complete diet benefits of drinking milk nutrients of milk विश्व दुग्ध दिवस रोज कितना दूध पीना चाहिए दूध संपूर्ण आहार दूध पीने के फायदे दूध के पोषक तत्व
ताजा खबर