प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे चुका है। लेकिन इस मौसम के साथ कई बीमारियां भी दस्तक देती हैँ। इससे कई तरह के इंफेक्शन फैलेते हैं। जिसमें सीजनल फ्लू, खांसी-जुकाम आदि हो सकते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाएं
मॉनसून में डेंगू हैजा, मलेरिया और टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों हो सकती हैं। कोराना काल में ऐसी बीमारियों का फैलना घातक साबित हो सकता है। बारिश का मौसम हमारी इम्युनिटी पर भी असर डालता है। इससे बीमारियां और भी बढ़ने की संभावनाएं हो जाती है। तो आइए जानते हैं उन फल और सब्जियों के बारे में जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मददगार है।
सेब
रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स होते हैं। इससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सी डेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्वइ होते हैं जो हमें हेल्दीह रखते हैं।
अनार
मॉनसून में अनार जरूर खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है। अनार के सेवन से शरीर में रेड ब्लड शेल्स बढ़ते हैं जिससे इम्यू निटी मजबूत रहती है।
चुकंदर
चुकंदर पाचन क्रिया को ठीक रखता है। इसके सेवन से वजन भी कंट्रोल में रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
करेला
करेले में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कब्ज, अल्सर और मलेरिया जैसी बीमारियों को दूर रखता है। ऐसे मे मॉनसून में अपने डाइट में करेले को जरूर शामिल करना चाहिए।