DELHI:बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसके पिता पर आया लड़की का दिल;रचाई शादी;लोग हो गए हैरान

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
DELHI:बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसके पिता पर आया लड़की का दिल;रचाई शादी;लोग हो गए हैरान

Delhi: हमने अक्सर कई तरह की लव स्टोरीज (Love Story) सुनी हैं। कुछ स्टोरीज में लड़का, लड़की को धोखा दे देता हैं। जबकि कुछ में लड़की, लड़के को धोखा देती हैं। वहीं कुछ लोगों की लव स्टोरीज काफी दिलचस्प रहती हैं। वो काफी प्यार करते है और फिर शादी (Marriage) के बंधन में बंध जाते है। हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरीज बताएंगे, जिससे आप चौंक जाएंगे। आईए आपको बताते है इस प्यार भरी कहानी के बारे में......





दरअसल एक लड़की अपनी बॉयफ्रेंड के साथ बहुत प्यार करती थी। लड़के ने उसे एक बार नहीं बल्कि दो बार धोखा दिया। इसके बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के पिता से ही शादी कर ली। 





एक-दूसरे को हमेशा करवाते थे स्पेशल फील 





21 साल की ऑगस्टा हबल (Augusta Hubble) अमेरिका (America) की रहने वाली है। ऑगस्टा को 30 साल के लड़के से प्यार हो गया था। फिर दोनों रिलेशनशिप (Relationship) में आ गए। दोनों के बीच सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था।  हमेशा एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते है। यहां तक की दोनों ने शादी (Marriage) के बारे में भी प्लेन किया था। 





दोस्त के साथ मिलकर लड़का दे रहा था धोखा





मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल में दो साल तक सब कुछ परफेक्ट चला। लेकिन एक दिन अचानक ऑगस्टा को पता चला कि लड़का उसे धोखा दे रहा है। लड़का अपनी दोस्त के साथ मिलकर ऑगस्टा को चीट कर रहा था। हालांकि लड़के ने ऑगस्टा से माफी मांग ली। ऑगस्टा ने भी उसे दूसरा मौका दे दिया। लड़का यहां रूका नहीं कुछ समय बाद वो फिर से रंगे हाथों पकड़ा गया। 





बॉयफ्रेंड के पिता से की शादी





रिलेशनशिप में दो बार धोखा मिलने के बाद ऑगस्टा ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप (Break Up)कर लिया। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई।  इसके बाद ऑगस्टा को बॉयफ्रेंड के पिता पसंद आ गए।  उसने उनसे  शादी भी कर ली। 







 



America अमेरिका love story शादी लव स्टोरीज ऑगस्टा हबल रिलेशनशिप पिता Marriage Augusta Hubble Relationship