कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को रोमांचक मैच में 1 रन से हराया

Rahul Garhwal | Apr 21, 2024, 20:48 IST
Share
Kolkata Knight Riders beat Royal Challengers by 1 run in IPL
Kolkata Knight Riders beat Royal Challengers by 1 run in IPL

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने RCB के खिलाफ मैच में 1 रन से जीत हासिल कर ली। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक और हार का सामना करना पड़ा। कर्ण शर्मा ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया था।

Kolkata Knight Riders Beat Royal Challengers Bangalore

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 रन से हरा दिया। ये मुकाबला जीतने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। आखिरी ओवर में जीत के लिए RCB को 21 रन चाहिए थे। कर्ण शर्मा ने 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर मैच रोमांचक बना दिया। 5वीं गेंद पर वे आउट हो गए। आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, लॉकी फर्ग्यूसन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन रनआउट हो गए।

RCB को मिला था 223 रन का टारगेट

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। KKR ने उसे 223 रन का टारगेट दिया, जिसका पीछा करते हुए RCB 221 रन पर ऑलआउट हो गई। RCB के लिए विल जैक्स ने 55 और रजत पाटीदार ने 52 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 25 और सुयश प्रभुदेसाई ने 24 रन बनाए। कर्ण शर्मा ने 7 गेंदों पर 20 रन बनाए। KKR की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। सुनील नरेन और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। वरुण और स्टार्क के हिस्से 1-1 विकेट आया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। वहीं फिलिप सॉल्ट ने 48 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 27 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह ने 24-24 रन बनाए। RCB के लिए यश दयाल और कैमरन ग्रीन ने 2-2 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज और लॉकी फर्ग्यूसन को 1-1 विकेट मिला।

पावरप्ले में KKR-RCB

  • कोलकाता नाइटराइडर्स - 2 विकेट खोकर 75 रन
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 2 विकेट खोकर 74 रन

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore | Kolkata Knight Riders win by 1 run | आईपीएल | कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया | कोलकाता नाइटराइडर्स की 1 रन से जीत

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore
  • Kolkata Knight Riders beat Royal Challengers Bangalore
  • Kolkata Knight Riders win by 1 run
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया
  • कोलकाता नाइटराइडर्स की 1 रन से जीत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई