पंजाब किंग्स ने KKR के खिलाफ चेज किया IPL का सबसे बड़ा टारगेट

Rahul Garhwal | Apr 26, 2024, 23:46 IST
Share
Punjab Kings chase the biggest target of IPL against Kolkata Knight Riders
Punjab Kings chase the biggest target of IPL against Kolkata Knight Riders

पंजाब किंग्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया। KKR ने 262 रन का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब ने 8 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

Punjab Kings Beat Kolkata Knight Riders

स्पोर्ट्स डेस्क. पंजाब किंग्स ने IPL में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लिया। ये टी-20 क्रिकेट का भी सबसे बड़ा रनचेज है। जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए। बेयरस्टो ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए। वे मैन ऑफ द मैच रहे।

बेयरस्टो का शतक, शशांक की फिफ्टी

262 रन का पीछा करने उतरी पंजाब ने कमाल की बल्लेबाजी की। 93 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों पर 54 रन बनाए। रिली रोसो 26 रन बनाकर आउट हुए। शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए। KKR के लिए सुनील नरेन ने एक विकेट लिया।

KKR के लिए नरेन-सॉल्ट ने जड़ी फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। फिलिप सॉल्ट और सुनील नरेन के बीच 138 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। सॉल्ट ने 75 और नरेन ने 71 रन बनाए। वेंकेटेश अय्यर ने 39, रसेल ने 24 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप ने 2 विकेट लिए। सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया।

मैच में छक्कों की बरसात

आईपीएल इतिहास का ये पहला मैच है जिसमें 42 छक्के लगे। इससे पहले इसी सीजन में SRH-MI और RCB-SRH के मैच में 38-38 छक्के लगे थे। पंजाब किंग्स ने 24 छक्के लगाए। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 छक्के लगाए।

पावरप्ले में KKR-PBKS

  • कोलकाता नाइट राइडर्स - बिना विकेट खोए 76 रन
  • पंजाब किंग्स - एक विकेट खोकर 93 रन

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings | Punjab Kings win by 8 Wickets | Jonny Bairstow century | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स | पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया | पंजाब किंग्स की 8 विकेट से जीत | जॉनी बेयरस्टो का शतक

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings
  • Punjab Kings beat Kolkata Knight Riders
  • Punjab Kings win by 8 Wickets
  • Jonny Bairstow century
  • कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
  • पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
  • पंजाब किंग्स की 8 विकेट से जीत
  • जॉनी बेयरस्टो का शतक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में