जोस बटलर का दूसरा शतक, राजस्थान रॉयल्स ने KKR के मुंह से छीना मैच

Rahul Garhwal | Apr 16, 2024, 23:56 IST
Share
Rajasthan Royals beat Kolkata Knight Riders by 2 wickets in IPL
Rajasthan Royals beat Kolkata Knight Riders by 2 wickets in IPL

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हरा दिया। जोस बटलर ने मैच जिताऊ सेंचुरी लगाई। बटलर का ये इस सीजन में दूसरा शतक है। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने शतक लगाया।

Rajasthan Royals Defeated Kolkata Knight Riders By 2 Wickets

स्पोर्ट्स डेस्क. जोस बटलर के धमाकेदार शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। RR ने आईपीएल इतिहास के सबसे सफल रन चेज की बराबरी कर ली। RR ने 2020 में पंजाब के खिलाफ 224 रन का टारगेट चेज किया था।

जोस बटलर का दूसरा शतक

ओपनर जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स को KKR के मुंह से मैच छीनकर दे दिया। बटलर ने 60 गेंदों पर 107 रन की धमाकेदार पारी खेली, उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के जड़े। बटलर ने इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। बटलर के नाम आईपीएल में 7 शतक हो गए है। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिनके नाम 8 शतक हैं। बटलर मैन ऑफ द मैच रहे।

नरेन के शतक पर फिरा पानी

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन ने 56 गेंदों पर 109 रन बनाए थे। इसके दम पर KKR ने RR को 224 रन का टारगेट दिया था। बटलर ने नरेन के शतक पर पानी फेर दिया। KKR की टीम अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन में मैच हार गई।

पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स

DS
DS

राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। 7 मैच के बाद उसके 12 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम ने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला हारा है। 6 मैच जीते हैं।

पावरप्ले में RR और KKR

  • कोलकाता नाइट राइडर्स - एक विकेट खोकर 56 रन
  • राजस्थान रॉयल्स - 2 विकेट खोकर 76 रन

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals | Rajasthan defeated Kolkata by 2 wickets | Jos Buttler second century | कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स | राजस्थान ने कोलकाता को 2 विकेट से हराया

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • kolkata knight riders
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • Rajasthan Royals
  • राजस्थान रॉयल्स
  • Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals
  • Rajasthan defeated Kolkata by 2 wickets
  • Jos Buttler second century
  • कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • राजस्थान ने कोलकाता को 2 विकेट से हराया
  • जोस बटलर का दूसरा शतक
  • Rajasthan Royals Defeated Kolkata Knight Riders By 2 Wickets
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे