कहां है T20 का नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, SKY को लेकर मुंबई इंडियंस भी बेकरार

CHAKRESH | Mar 29, 2024, 09:25 IST
Share
SURYA KUMAR YADAV SKY
SURYA KUMAR YADAV SKY

कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले जाने वाले होम मैच में वापसी कर सकते हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें अभी और समय लग सकता है। पहले कहा गया था कि...

एक के बाद एक लगातार दो करारी हार और कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रोल हो रही मुंबई इंडियंस - MI को लेकर फैंस अब बड़ी चिंता में हैं। पांच बार की आईपीएल विजेता और दिग्गज सितारों से सजी IPL 2024 की इस टीम मुंबई इंडियंस की करारी हार के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उसके सुपर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आखिर कहां हैं? खेला शुरू हो चुका है और सूर्यकुमार यादव का पता ही नहीं है। ना तो वे ग्राउंड पर नजर आ रहे हैं और ना ही पवेलियन में दिखाई देते हैं। तो आइए हम बताते हैं SKY आखिर कहां फंस गए हैं…

बीमारी से जूझ रहे हैं SKY

दरअसल सूर्यकुमार यादव ( SURYA KUMAR YADAV ) इन दिनों बीमारी से जूझ रहे हैं। SKY को स्पोर्ट्स हर्निया ( sports hernia ) हुआ है। जिसके लिए उनका ऑपरेशन हुआ है। इसी वजह से सूर्या आईपीएल 2024 के कुछ शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। कु दिन पहले ही सूर्यकुमार की स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी हुई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सूर्या राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले जाने वाले होम मैच ( IPL T20 2024 ) में वापसी कर सकते हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें अभी और समय लग सकता है। पहले कहा गया था कि सूर्या आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप ( T20 WORLD CUP 2024 ) को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) सूर्या की फिटनेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। बता दें कि 2022 में भारत के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी स्पोर्ट्स हर्निया हो गया था। जिसके लिए उन्होंने जर्मनी में सर्जरी कराई थी। राहुल भी चोट के कारण आईपीएल के बाद कुछ महीनों के लिए बाहर थे।

आखिर क्या होता है स्पोर्ट्स हर्निया

स्पोर्ट्स हर्निया, आपके निचले पेट या ग्रोइन में मांसपेशियों या टेंडन में एक चोट होती है जो क्रोनिक दर्द का कारण बनती है। जिन लोगों को स्पोर्ट्स हर्निया है, उन्हें चोट के कारण तंत्रिका जलन का भी अनुभव हो सकता है। दरअसल स्पोर्ट्स हर्निया नाम भ्रामक है, क्योंकि इसमें कोई वास्तविक हर्निया नहीं होता है। स्पोर्ट्स हर्निया अक्सर उन लोगों को होता है जो ऐसे खेल खेलते हैं, जिनमें अचानक दिशा बदलने या तेजी से मुड़ने के कारण होती है।

Tags:
  • सूर्यकुमार यादव
  • मुंबई इंडियंस
  • SURYA KUMAR YADAV
  • स्पोर्ट्स हर्निया
  • sports hernia
  • IPL T20 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा