IPL 2025 में क्यों पिछड़ी चेन्नई सुपर किंग्स? टीम मैनेजमेंट से मिलते हैं ये सबक

Rohit Sahu | Apr 27, 2025, 14:21 IST
Share
team management csk
team management csk

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार ने दिखाया कि जज्बा और इतिहास काफी नहीं है। टीम का सही मैनेजमेंट और फ्लेक्सिबलिटी होना जरूरी है वरना टीम के तो डूबेगी ही आपकी पर्सनल स्किल भी कमजोर हो जाएंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL की सबसे सफल और चैंपियन टीमों में से रही है। 'थाला' धोनी के नेतृत्व में इस टीम ने जितनी बार जीत दर्ज की, वह सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिभा नहीं बल्कि शानदार मैनेजमेंट का भी नतीजा था। लेकिन IPL 2025 में यह साफ दिखा कि सिर्फ इतिहास पर भरोसा करके आगे नहीं बढ़ा जा सकता। टीम की हार से हमें टीम मैनेजमेंट (management) के कई फंडे समझने के लिए सबक मिलते हैं। जिनपर काम करेंगे तो हमारी ग्रोथ के साथ टीम भी बढ़िया करेगी।

टीम कॉम्बिनेशन में नहीं दिखी फ्लेक्सिबलिटी

CSK की टीम में नए खिलाड़ियों को समय पर मौका देने की जरूरत थी। जबकि पुराने फॉर्मूलों पर ज्यादा भरोसा करते हुए CSK ने युवा खिलाड़ियों को परिस्थितियों के अनुसार उतारने में देर कर दी। इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और टीम पिछड़ गई।

सीख: जैसे ऑफिस में जब एक नया प्रोजेक्ट आता है, तो पुराने अनुभवियों के साथ-साथ फ्रेश टैलेंट को भी बराबर प्लेटफॉर्म देना जरूरी होता है। तभी संगठन में नई ऊर्जा बनी रहती है।

csk lost
csk lost

डेथ ओवर बॉलिंग की कमजोरी बनी हार की वजह

IPL 2025 के कई मैचों में आखिरी ओवरों में रन लुटाए गए। जबकि स्क्वॉड में विकल्प मौजूद थे, सही समय पर सही गेंदबाज का चुनाव नहीं किया गया।

सीख: बिलकुल वैसे जैसे कोई कंपनी जब डेडलाइन के करीब पहुंचती है और अगर वह सबसे उपयुक्त टीम मेंबर को जिम्मेदारी नहीं सौंपती, तो प्रोजेक्ट फेल हो जाता है।

शुरूआत सही नहीं होने से बिगड़ सकता है खेल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 में शुरुआत से ही वह रफ्तार नहीं पकड़ी, जिसके लिए टीम जानी जाती है। खासकर पावरप्ले (पहले छह ओवर) में टीम का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। आंकड़े बताते हैं कि दूसरी टीमों के मुकाबले CSK ने पावरप्ले में सबसे कम रन बनाए।

csk run
csk run

सीख: शुरूआत अच्छी करने पर पूरी टीम में आत्मविश्वास आता है। इसलिए टीम (Team) के फ्रंट लोगों को शुरूआत अच्छी करनी चाहिए और अंत के लिए केवल फिनिशिंग का काम देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें...आईपीएल 2025 : एमएस धोनी की धमाकेदार स्टंपिंग : सूर्यकुमार यादव को 0.12 सेकंड में पवेलियन भेजा

बैटिंग ऑर्डर में प्रयोग की कमी, बदलाव में देरी

जब हालात तेजी से बदल रहे थे, CSK का बल्लेबाजी क्रम स्थिर रहा। इसके चलते खिलाड़ी दबाव में रहे और बाउंड्री कम आईं। नतीजा दबाव बढ़ता गया और फ्लेक्सिबिलिटी की कमी से टीम हार के करीब पहुँच गई।

सीख: यह उसी तरह है जैसे किसी बिजनेस में बाजार की डिमांड बदलते ही स्ट्रैटजी बदलनी चाहिए। जो कंपनी जल्दी एडजस्ट नहीं करती, वह पीछे रह जाती है।

csk point
csk point

CSK के लिए आगे का रास्ता: हार के बाद अब नई शुरुआत

यह सीजन एक हार नहीं, बल्कि एक सीख है। अगर टीम जल्दी फैसले ले, युवा टैलेंट को खुलकर मौके दे और हर मैच को नई चुनौती समझे, तो वही चमक दोबारा लौट सकती है जिसके लिए CSK जानी जाती है। थाला (महेंद्र सिंह धोनी) की टीम के डीएनए में हार मानना नहीं लिखा और हर नई शुरुआत एक नई कहानी लिखती है।

यह भी पढ़ें... IPL 2025: LSG vs CSK: लखनऊ में टकराएंगे दिग्गज, जानें किसका पलड़ा भारी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Thesootr Prime I In Depth Stories Hindi I प्राइम न्यूज I Exclusive Reports Hindi I स्पेशल कवरेज

Tags:
  • IPL
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • CSK
  • Team
  • management
  • IPL 2025
  • आईपीएल 2025
  • Thesootr Prime
  • In Depth Stories Hindi
  • प्राइम न्यूज
  • Exclusive Reports Hindi
  • स्पेशल कवरेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि