IPL 2025 : संडे को डबल धमाल, रोहित और धोनी होंगे आमने सामने

Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 14:16 IST
Share
double decor ipl
double decor ipl

आईपीएल 2025 के पहले डबल हेडर में संडे सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर संडे को खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा। वहीं आईपीएल 2025 के पहले डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) के बीच होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

हैदराबाद में राजस्थान का रिकॉर्ड खराब

हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के बीच 5 मैच हुए हैं, जिनमें से हैदराबाद ने 4 और राजस्थान ने 1 मैच जीता है। पिछले सीजन में हैदराबाद ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान को हराकर बाहर किया था। दोनों टीमों के बीच कुल 20 मैच हुए हैं, जिनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 और राजस्थान रॉयल्स ने 9 मैच जीते हैं। दोनों टीमों ने 1-1 बार आईपीएल खिताब भी जीता है।

SRH vs RR
SRH vs RR

बुमराह और पांड्या के बिना उतरेगी MI

मुंबई इंडियंस को इस मैच में अपने कप्तान हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलना होगा। मुंबई की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। मुंबई को स्पिन-अनुकूल पिच पर कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बुमराह चोट से उबरने के बाद भी वापसी की प्रक्रिया में हैं और उनके शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना कम है।

mi vs csk
mi vs csk

चेन्नई और मुंबई के बीच कांटे की टक्कर

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 17 बार हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219 रन बनाया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 218 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 होगा और रोमांचक, मैच फीस, DRS समेत बदल गए कई नियम

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL 2025 ट्रॉफी की अपने नाम

RCB और KKR के मैच से हुआ आगाज

आईपीएल 2025 का आगाज केकेआर और आरसीबी के बीच (KKR vs RCB) मैच से हुआ था। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने फिलिप साल्ट और विराट कोहली के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट से जीत हासिल की थी। ओपनिंग सेरेमनी के कारण यह मैच थोड़ी देरी से शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: ओपनिंग मैच में RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, कोहली-सॉल्ट ने लगाए अर्धशतक

यह भी पढ़ें: IPL 2025 : कब-कहां और किससे भिड़ेगी कौन सी टीम, देखें पूरा शेड्यूल

Tags:
  • rohit sharma
  • Cricket
  • हार्दिक पांड्या
  • IPL
  • जसप्रीत बुमराह
  • मुंबई इंडियंस
  • MI V/s CSK
  • CSK
  • SRH vs RR
  • मुंबई इंडियंस के कप्तान
  • IPL 2025
  • आईपीएल 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि