IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया

The Sootr | Apr 20, 2025, 23:16 IST
Share
IPL 2025 Mumbai Indians beat
IPL 2025 Mumbai Indians beat

IPL के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। MI ने 18वें सीजन में लगातार तीसरा मैच जीता। चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे।

IPL 2025 का 38वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमांत्रित किया। चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए।

मुंबई ने 177 के स्कोर को 16वें ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने फिफ्टी लगाई। रोहित शर्मा ने 45 गेंद पर 4 चौके 6 छक्कों की मदद से 76 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं सूर्य कुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले चेन्नई की ओर से रवींद्र जाडेजा ने 35 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

मैच के टॉप स्कोरर

  • रोहित शर्मा (MI) 45 गेंद 76 रन
  • सूर्य कुमार यादव (MI) 30 गेंद 68 रन
  • रवींद्र जाडेजा (CSK) 35 गेंद पर 53 रन
  • शिवम दुबे (CSK) 32 गेंद पर 50 रन

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 45 गेंद 4 चौके 6 छक्कों की मदद से 76 रनों आकामक पारी खेली।

MI और CSK का अगला मैच कब और किससे

मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेलेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 25 अप्रैल को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी।

Tags:
  • रोहित शर्मा
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • मुंबई इंडियंस
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • CSK
  • MI
  • सूर्य कुमार यादव
  • IPL 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज