IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

The Sootr | Apr 17, 2025, 23:51 IST
Share
IPL 2025 Mumbai Indians
IPL 2025 Mumbai Indians

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर 163 रन का टारगेट दिया। इसे मुंबई की टीम ने 18.1 गेंद पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया...

IPL 2025 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर 163 रन का टारगेट दिया। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 7 चौके की मदद से 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन 28 बॉल में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 6 विकेट खोकर 18.1 गेंद पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की ओर से विल जैक्स ने 26 गेंद पर 2 छक्के, तीन चौकों की मदद से सबसे अधिक 36 रन बनाए। रायन रिकेलटन ने 23 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

मैच के टॉप स्कोरर

इस मैच में टॉप स्कोरर की बात करें तो हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। इन्होंने 28 गेंद पर 7 चौके की मदद से 40 रनों की पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन 28 बॉल में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। मुंबई की ओर से विल जैक्स ने 26 गेंद पर 2 छक्के, तीन चौकों की मदद से सबसे अधिक 36 रन बनाए। रायन रिकेलटन ने 23 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच

इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई के विल जैक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले गेंद से कमाल दिखाते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके बाद 26 गेंद पर 2 छक्के, तीन चौकों की मदद से सबसे अधिक 36 रन बनाए।

MI और SRH का कब और किससे अगला मैच

20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ ही 23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी।

Tags:
  • मुंबई इंडियंस
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • SRH
  • MI
  • IPL 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई