MP के रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की धमाकेदार जीत, CSK को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बेंगलुरु

Vikram Jain | Mar 29, 2025, 01:30 IST
Share
Royal Challengers Bangalore Rajat Patidar captaincy defeated Chennai
Royal Challengers Bangalore Rajat Patidar captaincy defeated Chennai

IPL 2025: मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चैन्नई के खिलाफ बड़ी हासिल की है। RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में 17 साल बाद हराया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेपॉक स्टेडियम में 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। RCB की टीम शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई को 50 रन से हराया और रजत पाटीदार की कप्तानी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार (कप्तान) ने सबसे ज्यादा रन बनाए, जिन्होंने 32 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। उनकी इस आक्रामक पारी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार जीत के लिए रजत पाटीदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एमपी के रजत पाटीदार ने जड़ा अर्धशतक

मध्य प्रदेश के इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेलते हुए चेन्नई को उसी के घर में हराने में सफलता हासिल की है। बेंगलुरु 17 साल के बाद चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई को हराया है। कप्तान पाटीदार ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में ने 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। पाटीदार ने की शानदार पारी के टीम दम पर आरसीबी को 197 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही जोड़ सकी। पाटीदान केकेआर खिलाफ खेल गए पहले मैच में 16 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी।

ये खबर भी पढ़ें...

IPL 2025: बेंगलुरु ने चेपॉक में CSK को 50 रन से हराया, 17 साल बाद मिली जीत, कप्तान रजत पाटीदार की फिफ्टी

स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर हैं पाटीदार

बता दें कि इंदौर के रजत पाटीदार आईपीएल की प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान संभाल रहें हैं। आरसीबी के कप्तान पाटीदार के चार साल की क्रिकेट यात्रा में यह नया अध्याय है। क्रिकेटर रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गेंदबाजी से की थी। साथ ही इंदौर नगर निगम ने उन्हें स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बना रखा है।

ये खबर भी पढ़ें...

IPL 2025: LSG ने SRH को 5 विकेट से हराया, शार्दुल के बाद निकोलस-मार्श चमके

मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला

रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफ़ी, जोनल टी-20 लीग, दलीप ट्रॉफ़ी में भी हिस्सा लिया है। रजत पाटीदर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2015 में डेब्यू किया था। रजत ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए खेला है। आईपीएल 2021 में उन्होंने चार मैचों में 71 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में चोटिल लवनिथ सिसोदिया की जगह 20 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें खरीदा था। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने उन्हें 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

IPL 2025: KKR ने RR को 8 विकेट से रौंदा, डिकॉक की आंधी में उड़ी राजस्थान

डोमेस्टिक लेवल पर कप्तानी का अनुभव

रजत के पास डोमेस्टिक लेवल पर कप्तानी करने का खासा अनुभव है और उन्होंने मध्य प्रदेश को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 (SMAT) के फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्हें मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था। इस टूर्नामेंट में रजत ने बल्ले से कमाल किया था। जिन्होंने 10 मैचों में 61 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक-रेट से 428 रन बनाए थे. वो टूर्नामेंट में अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।

घरेलू क्रिकेट में भी पहचान

IPL में सफलता पाने से पहले पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह मध्यप्रदेश टीम के कप्तान भी रह चुके हैं, जो उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के बाद आईपीएल में भी उन्हें यह बड़ा मौका मिला है।

ये खबर भी पढ़ें...

IPL 2025: रोमांचक मैच में PBKS ने GT को 11 रन से हराया, शतक से चूके अय्यर

खेल समाचार | csk vs rcb | इंदौर न्यूज

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खेल समाचार
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • csk vs rcb
  • रजत पाटीदार
  • IPL 2025
  • आईपीएल 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई