एक ही गांव के 55 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Dolly patil | Oct 19, 2024, 11:48 IST
Share
एकसाथ 55 युवाओं की बल्ले-बल्ले
एकसाथ 55 युवाओं की बल्ले-बल्ले

हरियाणा में कैथल जिले के डीग गांव के एक साथ 55 युवाओं की सरकारी नौकरी लगी है। बता दें कि ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में इस गांव के 55 युवाओं ने नौकरी पाई है।

हरियाणा में कैथल जिले के डीग गांव के एक साथ 55 युवाओं की सरकारी नौकरी लगी है। आपको बता दें किग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में इस गांव के 55 युवाओं ने नौकरी पाई है। बीते दिनोंनायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ ली थी। उनके शपथ लेने के पहले हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ( HSSC ) ने ग्रुप सी-डी का रिजल्ट जारी किया था।

HSSC के चेयरमैन ने की बात

55 युवाओं का सिलेक्शन होने पर HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को डीग गांव के सरपंच प्रतिनिधि रोहताश नैन से बात कर फोन पर सबको बधाई दी। इसी के साथ जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, हिम्मत सिंह ने उनसे भी बात की। सरपंच से उन्होंने कहा कि आप इस उपलब्धि को लेकर आसपास के युवाओं को भी प्रेरित करें।

किन विभागों में लगी नौकरी

गांव के 55 युवाओं की जिन विभागों में नौकरी लगी है, उनमें पंचायत सेक्रेटरी 6, पटवारी 6, एक्साइज इंस्पेक्टर 2, क्लर्क 15, जेई 2 और पुलिस विभाग में 24 युवाओं को जॉब मिली है। जानकारी के मुताबिक गांव की आबादी करीब साढ़े 8 हजार है। 4500 मतदात हैं।

नौकरी की ओर रुझान बढ़ा

अंकित नैन का चयन पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर हुआ है, उन्होंने बताया कि 2014 में गांव में 4-5 बच्चों को नौकरी मिली थी। इसके बाद से सभी का हौसला बढ़ा और तेजी से नौकरी की ओर रुझान बढ़ा। हमारे गांव में कुछ दिन एक युवती का चनय डीएसपी पद पर हुआ था। हमारे घर के गरीब घरों के बच्चे भी तैयारी कर रहे हैं और उन्हें सफलता मिल रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • हरियाणा
  • हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन
  • हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती
  • हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी
  • HSSC
  • HSSC Recruitment 2024
  • HSSC के चेयरमैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई