अग्निवीर वायु भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस लिंक से कर सकते हैं अप्लाई

Dolly patil | Jun 17, 2024, 16:43 IST
Share
233
233

भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु ( Agniveer Vayu ) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भारतीय वायु सेना ( IAF ) अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु ( Agniveer Vayu ) की भर्ती करेगा।

इसके लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.inके माध्यम से आईएएफ अग्निवीरवायु के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आईएएफ अग्निनवीर आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को 550 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी और 28 जुलाई रात 11 बजे तक चलेगी।

उम्र सीमा

3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 के बीच जन्मे उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता

मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश के कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 12वीं में न्यूनतम 50% अंक कुल मिलाकर और 50% इंग्लिश में होने चाहिए।

या मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग ( मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी )

में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण करना चाहिए। इसमें न्यूनतम 50% अंक कुल मिलाकर और 50% अंक अंग्रेजी में होने चाहिए। या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि अंग्रेजी डिप्लोमा कोर्स में विषय नहीं था।

या मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी और गणित जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा किया हो।

न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त किए हो और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।

शारीरिक मापदंड

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के लिए आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।

thesootr links

Tags:
  • भारतीय वायुसेना
  • IAF
  • Agniveer Vayu
  • आईएएफ अग्निवीरवायु
  • आईएएफ अग्निनवीर आवेदन
  • अग्निवीर वायु भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग