भोपाल एम्स में जूनियर रेजिडेंट के 20 पदों पर भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी, जानें कब होगा इंटरव्यू

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 29, 2026, 16:54 IST
Share
एमबीबीएस पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, भोपाल एम्स में 20 पदों पर भर्ती
एमबीबीएस पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, भोपाल एम्स में 20 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एम्स भोपाल ने जूनियर रेजिडेंट के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों को 19 नवंबर 2026 को सीधे वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके लिए सुबह 9 बजे तय जगह पर पहुंचना होगा। नौकरी मिलने पर हर महीने 56 हजार रुपए सैलरी मिलेगा।

इसके अलावा नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती में एमबीबीएस पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। उनके पास मेडिकल काउंसिल का वैध रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। भर्ती में जाने से पहले सभी जरूरी जानकारी अच्छी तरह देख लें। इनमें योग्यता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी शामिल है।

भोपाल एम्स में कितने पदों पर होगी भर्ती?

एम्स भोपाल ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 20 पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी।

भर्ती का विज्ञापन 27 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। इसका विज्ञापन क्रमांक AIIMS, Bhopal/JR (Non-Acad.)/2026/10 है।

AIIMS Bhopal Recruitment 2026 के तहत अलग-अलग वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य (UR)9
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)4
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)3
अनुसूचित जाति (SC)2
अनुसूचित जनजाति (ST)2
कुल पद20
इन 20 पदों में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पद क्षैतिज आरक्षण के तहत शामिल है।

BHEL भोपाल में 60 पदों पर भर्ती: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर | BHEL Bhopal Recruitment for 60 Posts: Golden Opportunity for 10th and ITI Pass Youth, Last Date to Apply is November 18
BHEL में 660 पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं को मौका, जानें आवेदन की अंतिम तारीख
25 Oct 2026 ,
By Manya Jain
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भोपाल में भर्ती निकली है। कंपनी ने आर्टिसन ग्रेड-IV के 60 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में 10वीं और ITI पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। उनके पास संबंधित ट्रेड का अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भोपाल में भर्ती निकली है। कंपनी ने आर्टिसन ग्रेड-IV के 60 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में 10वीं और ITI पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। उनके पास संबंधित ट्रेड का अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

कब और कहां होगा वॉक-इन इंटरव्यू?

एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट भर्ती के लिए 19 नवंबर 2026 को वॉक-इन प्रक्रिया होगी।

उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा। सुबह 10 बजे के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा।

इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

Walk-in Interview का आयोजन एम्स भोपाल के कौटिल्य भवन में किया जाएगा।

स्थान: चौथी मंजिल, डीनरी, कौटिल्य भवन, एम्स भोपाल।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पहले पहुंचें। इससे दस्तावेजों की जांच और दूसरी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में आसानी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर रेजिडेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त संस्थान या राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से होनी चाहिए।

उम्मीदवार का NMC या राज्य मेडिकल काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की इंटर्नशिप इंटरव्यू की तारीख से पिछले पांच साल के भीतर पूरी हुई होनी चाहिए।

जिन उम्मीदवारों का एमबीबीएस कोर्स पूरा नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस की FMGE परीक्षा का प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा।

क्या है आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम तीन साल और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग वर्गों के अनुसार आयु में छूट निर्धारित है।

सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल, ओबीसी वर्ग को 13 साल और एससी-एसटी वर्ग को 15 साल तक की छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी मिलेगी।

इसके तहत पे लेवल-10 के पहले सेल में 56 हजार रुपए प्रतिमाह मूल वेतन निर्धारित है।

इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) भी दिया जाएगा।

यह नियुक्ति शुरुआत में छह महीने के लिए होगी। जरूरत पड़ने पर इसे अगले छह महीने के लिए बढ़ाया जा सकता है।

कुछ मामलों में संस्थान दो कार्यकाल के बाद भी नियुक्ति की अवधि बढ़ा सकता है।

हालांकि, यह नियमित सरकारी नियुक्ति नहीं है। उम्मीदवारों की भर्ती संविदा आधार पर होगी।

आवेदन करने के लिए कितनी फीस लगेगी?

एम्स भोपाल ने अलग-अलग वर्गों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को एक हजार रुपए शुल्क देना होगा।

वहीं, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹1,000
SC / STकोई शुल्क नहीं
महिला उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं
दिव्यांग उम्मीदवारकोई शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए करना होगा। यह डिमांड ड्राफ्ट 'EXECUTIVE DIRECTOR, AIIMS, Bhopal' के नाम से बनवाना होगा।

डिमांड ड्राफ्ट इंटरव्यू के दिन अपने साथ लेकर जाना होगा। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

AIIMS Bhopal Junior Resident Vacancy के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों शामिल हो सकते हैं। इसका फैसला संस्थान का प्रशासन करेगा। यदि किसी पद के लिए 20 से ज्यादा उम्मीदवार आते हैं तो लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

लिखित परीक्षा के आधार पर प्रत्येक पद के लिए मेरिट में आने वाले 15 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। हालांकि, अंतिम चयन केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा।

लिखित परीक्षा के अंक सिर्फ इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में इस्तेमाल होंगे। अगर दो उम्मीदवारों के इंटरव्यू में बराबर अंक आते हैं तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी।

DTU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026: 219 पदों पर आवेदन शुरू, 7 दिसंबर तक करें अप्लाई | DTU Assistant Professor Recruitment 2026: Applications Open for 219 Posts, Apply by December 7
सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: DTU में निकली 219 पदों पर भर्ती, 7 दिसंबर तक करें आवेदन
25 Oct 2026 ,
By Manya Jain
सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने 219 पदों पर भर्ती निकाली है। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। भर्ती में इंजीनियरिंग और विज्ञान समेत कुल 24 विषय शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने 219 पदों पर भर्ती निकाली है। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। भर्ती में इंजीनियरिंग और विज्ञान समेत कुल 24 विषय शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि आवेदन के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इंटरव्यू में कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।

  • इनमें भरा हुआ आवेदन फॉर्म, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, फोटो पहचान पत्र और पते का प्रमाण शामिल है।
  • इसके अलावा एमबीबीएस की सभी मार्कशीट, डिग्री, इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाणपत्र और मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अपना वैध जाति या संबंधित श्रेणी का प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा।
  • विदेश से एमबीबीएस करने वाले उम्मीदवारों को FMGE प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
  • उम्मीदवारों को पांच पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखनी होंगी।
सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट लेकर पहुंचना होगा। जरूरी मूल दस्तावेज नहीं होने पर उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

आवेदन कैसे करना होगा?

इस भर्ती में अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था नहीं है। उम्मीदवारों को एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।

इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेजों और आवेदन शुल्क के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 19 नवंबर को निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।

जो उम्मीदवार पहले से किसी सरकारी विभाग, सरकारी अस्पताल या स्वायत्त संस्थान में नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने वर्तमान संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC भी लाना होगा।

बिना जरूरी NOC के ऐसे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

AIIMS Bhopal Junior Resident Application Form

Official Notification PDF

AIIMS Bhopal Official Website

FAQ

  1. AIIMS Bhopal Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
    एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के कुल 20 पदों पर भर्ती होगी।
  2. एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट भर्ती का इंटरव्यू कब होगा?
    वॉक-इन भर्ती प्रक्रिया 19 नवंबर 2026 को होगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।
  3. AIIMS Bhopal Junior Resident भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?
    उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री और NMC या राज्य मेडिकल काउंसिल का वैध रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
Tags:
  • भोपाल एम्स भर्ती
  • सरकारी नौकरी
  • भोपाल मेडिकल भर्ती
  • AIIMS Bhopal Vacancy
  • AIIMS Bhopal Junior Resident Vacancy
  • MP Sarkari Naukri
  • एम्स भोपाल
  • AIIMS Bhopal Recruitment 2026
  • एम्स भोपाल में जूनियर रेजिडेंट भर्ती
  • जूनियर रेजिडेंट
छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच लाल हुआ आसमान, डराने वाले नजारे के पीछे क्या है विज्ञान?

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच लाल हुआ आसमान, डराने वाले नजारे के पीछे क्या है विज्ञान?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकीलों की मौखिक मेंशनिंग पर रोक, अब जूनियर्स को मिलेगा मौका

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकीलों की मौखिक मेंशनिंग पर रोक, अब जूनियर्स को मिलेगा मौका
मप्र में वकीलों की फौज पर हर माह 2 करोड़ खर्च के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी- सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

मप्र में वकीलों की फौज पर हर माह 2 करोड़ खर्च के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी- सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई

By Harrison Masih

स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई
कांग्रेस की एक नवंबर की रैली, कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए भीड़ जुटाओ, कुर्सी बचाओ!

By Mukesh Sharma

कांग्रेस की एक नवंबर की रैली, कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए भीड़ जुटाओ, कुर्सी बचाओ!
करवा चौथ पर 40 साल से पति का इंतजार, भगु सिंह बकरियां चराते हुए पार कर गए थे बॉर्डर

By Ashish Bhardwaj

करवा चौथ पर 40 साल से पति का इंतजार, भगु सिंह बकरियां चराते हुए पार कर गए थे बॉर्डर
सिंधिया संपत्ति विवाद: जज के अवकाश पर रहने से टली सुनवाई, अब 4 नवंबर को प्रतिमा देवी को देने होंगे सबूत

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया संपत्ति विवाद: जज के अवकाश पर रहने से टली सुनवाई, अब 4 नवंबर को प्रतिमा देवी को देने होंगे सबूत