एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट भर्ती, 50 हजार से ज्यादा सैलरी

Manya Jain | Jul 03, 2026, 20:50 IST
Share
aiims deoghar senior resident recruitment
aiims deoghar senior resident recruitment

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली (AIIMS Raebareli) ने सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य डॉक्टर 14 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

एम्स रायबरेली ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस सरकारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 153 खाली पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगी।एमडी, एमएस या डीएनबी डिग्री धारक डॉक्टर इसके लिए पात्र हैं। चयन लिखित परीक्षा और डिपार्टमेंटल असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा।

किस विभाग में कितनी सीटें खाली

एम्स रायबरेली ने कुल 153 पदों को अलग-अलग 37 विभागों में विभाजित किया है। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूती मिलेगी।

प्रमुख विभागों में पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • सबसे ज्यादा 13 पद एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर विभाग में खाली हैं।
  • इसके बाद जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी और ट्रामा एंड इमरजेंसी मेडिसिन में 10-10 पद तय किए गए हैं।
  • पीडियाट्रिक्स विभाग में 7 पद भरे जाएंगे।
  • ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, रेडियोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग में 6-6 पदों पर भर्ती होगी।
  • अन्य विभागों में भी 1 से 5 पद रखे गए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा तय नियमों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक के पास भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार का सेंट्रल या स्टेट मेडिकल काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। संबंधित विषय में एमडी (MD), एमएस (MS) या डीएनबी (DNB) की डिग्री होना आवश्यक है। सुपर स्पेशलिटी पदों के लिए डीएम या एम सीएच की डिग्री रखने वाले डॉक्टर भी पात्र होंगे।

आयु सीमा (Age Limit)

  • अधिकतम आयु: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 साल तय की गई है।
  • विशेष छूट: सरकारी नियमों के मुताबिक एससी और एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के डॉक्टरों को 3 साल की राहत दी जाएगी। दिव्यांग (OPH) श्रेणी के उम्मीदवारों को उनकी कैटेगरी के अनुसार 10 से 15 साल की छूट मिलेगी।
तारीखें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 30 जून 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026 लिखित परीक्षा की तारीख: 22 जुलाई 2026 डिपार्टमेंटल असेसमेंट की तारीख: 23 जुलाई 2026 आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: एक हजार 180 रुपए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): 944 रुपए दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थी: कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)।

सैलरी पैकेज

एम्स रायबरेली में सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर बहुत ही शानदार सैलरी पैकेज दिया जाता है। चयनित डॉक्टरों को सातवें सैलरी आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत सैलरी मिलेगी।

इसके तहत उम्मीदवारों को न्यूनतम 67 हजार 700 का शुरुआती मूल सैलरी दिया जाएगा। मूल सैलरी के अलावा मेडिकल स्टाफ को सरकार के नियमानुसार नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी देय होंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती (AIIMS Raebareli Vacancy 2026) में योग्य उम्मीदवारों का चयन निष्पक्ष तरीके से करने के लिए दो मुख्य चरण बनाए गए हैं।

पहले चरण में उम्मीदवारों को 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को अगले दिन यानी 23 जुलाई 2026 को होने वाले डिपार्टमेंटल असेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में मिले अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले एम्स रायबरेली की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर "Recruitment" या "Career" सेक्शन में दिए गए वर्तमान भर्ती विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
  • "Apply Online" पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन की सटीक जानकारी भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक शैक्षिक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
Apply OnlineClick Here
Notification Click here
Official WebsiteClick here
ये भी पढ़ें...

BRO Recruitment 2026: BRO ने निकाली 899 पदों पर बंपर भर्ती, कल लास्ट डेट

इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी: बिजली कंपनियों में 630 पदों पर भर्ती

Railway Recruitment Exam: एग्जाम क्रैक करने के लिए जानें बेस्ट प्लानिंग

इंडियन ऑयल भर्ती: 279 पदों पर टेक्नीशियन अप्रेंटिस भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • एम्स
  • Recruitment
  • रायबरेली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज