भारत में एयरबस 5000 लोगों को देगी नौकरी, होगा C295 और H125 का निर्माण
Dolly patil | Oct 27, 2024, 10:14 IST
मिलेगा रोजगार
वर्तमान में एयरबस (Airbus India) भारत में लगभग 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देती है। कंपनी भारत से 1 बिलियन यूरो की सेवाएं और सामग्रियां प्राप्त कर रही है।
प्रमुख विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने घोषणा की है कि वह अगले कुछ वर्षों में भारत में 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी भारत से 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की सेवाओं और सामग्रियों की आपूर्ति करने का भी लक्ष्य रखती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की है।
वर्तमान में विमान निर्माता कंपनी भारत में लगभग 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देती है। साथ ही देश से 1 बिलियन यूरो मूल्य की सेवाएं प्राप्त करती है।इसी के साथएयरबस इंडिया के अध्यक्ष और दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में कंपनी की भागीदारी महत्वपूर्ण गति पकड़ रही है।
आज और कल 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट , वरना नहीं मिल पाएगी फ्लाइट
मैलार्ड ने नई दिल्ली में एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया मुख्यालय- प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन समारोह में कहाकि कंपनी अपनी सोर्सिंग क्षमता का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसका लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में 2 बिलियन डॉलर तक पहुंचना है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि एयरबस, एयर इंडिया के साथ संयुक्त उद्यम के माध्यम से दूसरा पायलट प्रशिक्षण केंद्र (Pilot Training Center) भी स्थापित करेगी और बेंगलुरु में 5,000 सीटों वाला परिसर विकसित करने में निवेश करने की योजना भी बना रही है।
इंडिगो की 25-26 को फ्लाइट पकड़नी है तो 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट
मैलार्ड ने यह भी कहा कि एयरबस भारतीय अनुसंधान संगठनों के साथ मिलकर 'मेड इन इंडिया' स्थायी विमानन ईंधन ( SAF ) के व्यावसायीकरण (commercialization) में सहायता कर रहा है। एयरबस डिफेंस (airbus defense) और स्पेस के CEO माइकल शोएलहॉर्न ने कहा कि 'मेक-इन-इंडिया' कंपनी की रणनीति का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा C295 कार्यक्रम भारत में निजी क्षेत्र द्वारा पूरी तरह से निर्मित पहले विमान के रूप में इतिहास बना रहा है।]
सीएम मोहन यादव ने दिया तोहफा, रीवा से भोपाल तक हवाई यात्रा अब 999 में
एयरबस की नई पीढ़ी काC295एक मजबूत, विश्वसनीय और अत्यधिक बहुमुखी सामरिक परिवहन है, जो सैनिकों और माल ढोने, समुद्री गश्त, हवाई चेतावनी, निगरानी और टोही से लेकर सिग्नल खुफिया, सशस्त्र निकट हवाई सहायता, चिकित्सा निकासी, वीआईपी परिवहन और हवाई अग्निशमन जैसे मिशनों के लिए तैयार किया गया है।
एयरबस एच 125 एक हल्का उपयोगिता हेलीकॉप्टर है। यह एक्यू रुइल परिवार का सदस्य है और इसे पहले AS350 B3e के नाम से जाना जाता था। यह हेलीकॉप्टर कई खासियतों के लिए जाना जाता है। बता दें किएयरबस और टाटा समूह ने मिलकर भारत में H125 हेलीकॉप्टरों के उत्पादन के लिए समझौता किया है।
इस समझौते के मुताबिक, एयरबस भारत में H125 हेलीकॉप्टरों की असेंबली लाइन स्थापित करेगी। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ( टीएएसएल ) इस असेंबली लाइन को एयरबस हेलीकॉप्टर के साथ मिलकर स्थापित करेगा।
3 हजार से ज्यादा लोगों को देती है रोजगार
आज और कल 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट , वरना नहीं मिल पाएगी फ्लाइट
कंपनी सोर्सिंग क्षमता का विस्तार करेंगी
इंडिगो की 25-26 को फ्लाइट पकड़नी है तो 2 घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट
C295 कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव ने दिया तोहफा, रीवा से भोपाल तक हवाई यात्रा अब 999 में
C295 विमान क्या है?
H125 क्या है
इस समझौते के मुताबिक, एयरबस भारत में H125 हेलीकॉप्टरों की असेंबली लाइन स्थापित करेगी। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ( टीएएसएल ) इस असेंबली लाइन को एयरबस हेलीकॉप्टर के साथ मिलकर स्थापित करेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari