10वीं पास हैं और सोशल वर्क में है इंटरेस्ट तो DLSA Vacacny में करें अप्लाई
Manya Jain | Feb 14, 2026, 13:09 IST
almora district court plv vacancy 2026 sarkari naukri
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अल्मोड़ा ने पैरालीगल वॉलेंटियर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भर्ती निकली है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। इस भर्ती पैरालीगल वॉलेंटियर के खाली पद भरे जाएंगे। इस सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। समाज सेवा करने वालों के लिए यह बेस्ट है।अलग-अलग विकास खंडों में नियुक्तियां की जाएंगी। यह काम समाज में जागरूकता फैलाने का है। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक आवेदन करें।
पदों की जानकारी
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- किसे मौका मिलेगा: रिटायर्ड टीचर, सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग और ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कर चुके युवा इसके लिए सबसे सही हैं।
- क्या एक्स्ट्रा चाहिए: अगर आपको कंप्यूटर चलाना आता है, कानून की समझ है या समाज सेवा का अनुभव है, तो आपको पहले चुना जाएगा।
- कहाँ के रहने वाले हों: आप जिस ब्लॉक (Latest Sarkari Naukri) से फॉर्म भर रहे हैं, आपको वहीं का पक्का निवासी होना चाहिए।
- समय की जरूरत: आपको इस काम के लिए पूरा समय देना होगा। जब भी विभाग कोई काम सौंपेगा, आपको वहां मौजूद रहना होगा।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु:18 साल।
- अधिकतम आयु:कोई निश्चित सीमा नहीं है,हालांकि 30 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले वेबसाइट (almora.dcourts.gov.in) पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
- जानकारी भरें: फॉर्म में अपना नाम, पता, पढ़ाई और अनुभव से जुड़ी सारी बातें साफ-साफ लिखें।
- कागज जोड़ें: फॉर्म के साथ अपनी फोटो, आईडी प्रूफ और मार्कशीट की फोटोकॉपी लगाएं। सभी कागजों पर अपने साइन (Self-attest) जरूर करें।
- पता और पोस्ट: भरा हुआ फॉर्म "सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, अल्मोड़ा" के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेज दें।
- डेडलाइन: याद रखें कि आपका फॉर्म 25 फरवरी 2026 की शाम 4:00 बजे तक ऑफिस पहुंच जाना चाहिए।
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 40 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल
12वीं पास हैं तो तैयार हो जाएं, इंडियन ऑयल में भर्ती, 25 फरवरी लास्ट डेट
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आयु सीमा में मिली बड़ी छूट, करें आवेदन
बिहार ऑडिट ऑफिसर भर्ती, इन उम्मीदवारों को मिलेगी खास जगह
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari