10वीं पास हैं और सोशल वर्क में है इंटरेस्ट तो DLSA Vacacny में करें अप्लाई

Manya Jain | Feb 14, 2026, 13:09 IST
Share
almora district court plv vacancy 2026 sarkari naukri
almora district court plv vacancy 2026 sarkari naukri

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अल्मोड़ा ने पैरालीगल वॉलेंटियर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भर्ती निकली है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। इस भर्ती पैरालीगल वॉलेंटियर के खाली पद भरे जाएंगे। इस सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। समाज सेवा करने वालों के लिए यह बेस्ट है।अलग-अलग विकास खंडों में नियुक्तियां की जाएंगी। यह काम समाज में जागरूकता फैलाने का है। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2026 तक आवेदन करें।

पदों की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कुल121 पदोंपर नियुक्तियां करने का निर्णय लिया है। यह एक प्रोजेक्ट-आधारित कार्य है,जिसमें चयनित उम्मीदवारों को समाज के कमजोर वर्गों और कानूनी सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के बीच एक सेतु (govt jobs 2026) के रूप में कार्य करना होगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

इस पद के लिए आवेदन करने हेतु10वीं पास (10th Pass)होना अनिवार्य है,लेकिन प्राधिकरण ने कुछ विशेष समूहों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

  • किसे मौका मिलेगा: रिटायर्ड टीचर, सरकारी कर्मचारी, बुजुर्ग और ग्रेजुएशन या डिप्लोमा कर चुके युवा इसके लिए सबसे सही हैं।
  • क्या एक्स्ट्रा चाहिए: अगर आपको कंप्यूटर चलाना आता है, कानून की समझ है या समाज सेवा का अनुभव है, तो आपको पहले चुना जाएगा।
  • कहाँ के रहने वाले हों: आप जिस ब्लॉक (Latest Sarkari Naukri) से फॉर्म भर रहे हैं, आपको वहीं का पक्का निवासी होना चाहिए।
  • समय की जरूरत: आपको इस काम के लिए पूरा समय देना होगा। जब भी विभाग कोई काम सौंपेगा, आपको वहां मौजूद रहना होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु:18 साल।
  • अधिकतम आयु:कोई निश्चित सीमा नहीं है,हालांकि 30 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

पैरालीगल वॉलेंटियर को उनके द्वारा किए गए कार्य के आधार पर750 रुपए प्रति दिन (Rs. 750/- Per Day)का मानदेय (Honorarium) प्रदान किया जाएगा। यह राशि कार्य के सत्यापन के बाद ही दी जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले वेबसाइट (almora.dcourts.gov.in) पर जाकर आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
  • जानकारी भरें: फॉर्म में अपना नाम, पता, पढ़ाई और अनुभव से जुड़ी सारी बातें साफ-साफ लिखें।
  • कागज जोड़ें: फॉर्म के साथ अपनी फोटो, आईडी प्रूफ और मार्कशीट की फोटोकॉपी लगाएं। सभी कागजों पर अपने साइन (Self-attest) जरूर करें।
  • पता और पोस्ट: भरा हुआ फॉर्म "सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, अल्मोड़ा" के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेज दें।
  • डेडलाइन: याद रखें कि आपका फॉर्म 25 फरवरी 2026 की शाम 4:00 बजे तक ऑफिस पहुंच जाना चाहिए।
Official Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 40 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल

12वीं पास हैं तो तैयार हो जाएं, इंडियन ऑयल में भर्ती, 25 फरवरी लास्ट डेट

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आयु सीमा में मिली बड़ी छूट, करें आवेदन

बिहार ऑडिट ऑफिसर भर्ती, इन उम्मीदवारों को मिलेगी खास जगह

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा