Army Agniveer 2024 : अग्निवीर CEE रिजल्ट जारी , यहां करें चेक

Ravi Singh | May 29, 2024, 13:33 IST
Share
Army Agniveer Result 2024
Army Agniveer Result 2024

आपने भी अग्निवीर भर्ती के लिए फॉर्म भरा है, तो अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Army Agniveer Result 2024 : अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर कैंडिडेट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर वाइज सीईई रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है।

जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर एक पीडीएफ जारी हुआ है। इस पीडीएफ में सफल कैंडिडेट के रोल नंबर दर्ज हैं। अगर आपको इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर मिलता है तो इसका मतलब है कि अगले राउंड के लिए आपका चयन हो चुका है। फिलहाल सिर्फ राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, झुंझनूं समेत विभिन्न एआरओ के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के परिणाम जारी हुए हैं।

कब आएंगे अन्य राज्यों के नतीजे


राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों का अग्निवीर भर्ती रिजल्ट 2024 भी आज या कल में घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें।

ये खबर भी पढ़ें...

ICAI CA 2024 Exam Schedule: सीए इंटर एग्जाम का शेड्यूल जारी

परीक्षा में सफल होने के बाद की प्रक्रिया


अग्रिवीर भर्ती लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार सेलेक्ट हो गए हैं। अब उनको शारीरिक परिक्षण के लिए फिजिकल टेस्ट एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। ग्रुप 1 के अंतर्गत उम्मीदवारों को 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके बाद 10 पुल अप्स भी लगाने होंगे। इन दोनों का मूल्यांकन कुल मिलाकर 100 अंकों में से किया जाएगा। वहीं ग्रुप 2 में अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए 45 सेकेंड ज्यादा मिलेंगे। साथ ही पुल अप्स भी 9 ही लगाने होंगे। इसके बाद लंबी कूद और जिग जैग बैलेंस टेस्ट भी क्लियर करना होगा।

रिजल्ट कैसे चेक करें



  • ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट खोलने के लिए कैप्चा कोड का प्रयोग करें।
  • होमपेज पर नजर आ रहे सीईई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर विभिन्न अग्निवीर भर्ती रैलियों ( एआरओ ) के रिजल्ट डिसप्ले हो जाएंगे।
  • एआरओ लिंक पर क्लिक करें।
  • सफल उम्मीदवारों का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • उसमें अपना रोल नंबर चेक कर लें।

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Army Agniveer Result 2024
  • अग्निवीर भर्ती
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर