बैंक ऑफ बड़ौदा में 5 हजार पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Jun 11, 2026, 11:55 IST
Share
bank of baroda jobs
bank of baroda jobs

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस के 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार अब 15 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस एक्ट के तहत 5 हजारपदों पर बड़ी भर्ती निकाली है।ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया गया है।

किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके युवा इसके लिए योग्य हैं।चयनित होने वाले अप्रेंटिस को हर महीने 15 हजाररुपए का निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा का टेस्ट शामिल किया गया है।

राज्य के अनुसार खाली सीटों की जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने देश के अलग-अलग राज्यों में सीटों का आवंटन किया है। उम्मीदवार केवल किसी एक राज्य के लिए ही आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्रमुख राज्यों में सीटों की संख्या इस प्रकार है

  • गुजरात में सबसे ज्यादा 960 पद खाली हैं।
  • उत्तर प्रदेश में 764 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा।
  • महाराष्ट्र में 580 और कर्नाटक में 483 सीटें तय की गई हैं।
  • राजस्थान में 412 और मध्य प्रदेश में 136 पदों पर भर्ती होगी।
  • बिहार में 179 और पश्चिम बंगाल में 194 सीटें रखी गई हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले भी फॉर्म भर सकते हैं। जिन छात्रों के पास एक साल से ज्यादा का कार्य अनुभव है,वे इसके पात्र नहीं होंगे।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु:20 साल
  • अधिकतम आयु:28 साल
  • उम्र में छूट:नियमों के अनुसार एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की राहत दी जाएगी। दिव्यांगों को 10 से 15 साल की छूट मिलेगी।
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 19 मई 2026 से शुरू आवेदन करने की नई अंतिम तिथि: 15 जून 2026 आवेदन शुल्क (Application Fee): सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 800 रुपए + जीएसटी सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (महिला): 600 रुपए + जीएसटी एससी, एसटी और दिव्यांग (सभी): 200 रुपए + जीएसटी

चयन प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में अंतिम चयन के लिए तीन मुख्य चरण बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को इन सभी चरणों में पास होना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन लिखित परीक्षा

यह परीक्षा रिमोटली प्रोक्टर्ड (Remotely Proctored) होगी,यानी आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे परीक्षा दे सकते हैं। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य जागरूकता,गणित,रीजनिंग,कंप्यूटर और अंग्रेजी से होंगे। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

लिखित परीक्षा की मेरिट में आने वाले छात्रों को अपने मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। यहाँ आपको अपनी डिग्री और जाति प्रमाण पत्र दिखाने होंगे।

स्थानीय भाषा का टेस्ट

उम्मीदवारों को अपने चुने हुए राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। यदि आपने 10वीं या 12वीं में उस भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा है,तो आपको यह टेस्ट नहीं देना होगा। अन्यथा आपको भाषा परीक्षा पास करनी होगी।

ट्रेनिंग का समय

यह भर्ती किसी भी तरह की स्थायी या अस्थायी सरकारी नौकरी नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को बैंक में केवल 12 महीने यानी 1 साल की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक की तरफ से कोई अन्य भत्ता या आवास की सुविधा नहीं मिलेगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बैंक आपको नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल रखा गया है। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले सरकार के अप्रेंटिसशिप पोर्टल NATS या NAPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पोर्टल पर अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां भरकर अपना सफल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद आपके पास ईमेल पर मुख्य फॉर्म भरने का एक लिंक आएगा।
  • लिंक को खोलकर अपनी पासपोर्ट साइज फोटो,सिग्नेचर और शैक्षिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अपने भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
Download Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Official Notification PDF

ये भी पढ़ें...

MP Job Alert: एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन में इंजीनियरों की बंपर भर्ती

UPSC CDS II Recruitment 2026: मिलिट्री ऑफिसर के 451 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर बंपर भर्ती

SSC का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • सरकारी नौकरी
  • NATS
  • अप्रेंटिस भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज