बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली SO की बंपर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Vikram Jain | Dec 28, 2024, 23:15 IST
Bank of Baroda SO Recruitment 2025। Photograph: (BHOPAL)
Bank of Baroda SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स 17 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें डिटेल...
Bank of Baroda SO Recruitment 2025: अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा 1 हजार 267 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जनवरी 2025 है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 24 से 34 साल के बीच होनी चाहिए और उम्मीदवारों को BE/B.Tech की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 67,160 रुपए से लेकर 1,35,020 रुपए का वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) ग्रुप डिस्कशन (Group Discussion) और पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview) शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा को योग्य स्पेशलिस्ट ऑफिसरों की आवश्यकता है, जो विभिन्न विभागों में काम करेंगे। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जानें चयन प्रक्रिया और योग्यता
भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट(Official Website) bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Careers' ऑप्शन (टैब) पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने के बाद Current Openings टैब पर जाकर क्लिक करें।
- टैब पर क्लिक करने के बाद 'Recruitment of professionals on a regular basis in various departments' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आप खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म (Application Form) भरें।
- आवेदन फीस जमा करें और सबमिट बटन को क्लिक करें।
- आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट (Application Form Printout) ले लें।
आवेदन की फीस
- SC/ST/PwBD और महिला कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए।
- General/OBC/EWS कैंडिडेट्स के लिए 600 रुपए।
महत्वपूर्ण जानकारी
- स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date for Application) 17 जनवरी 2025 है।
- कैंडिडेट बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर आवेदन की डिटेल और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
आकर्षक वेतन पैकेज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari