BECIL में निकली कंटेंट राइटर- वीडियो एडिटर के पदों पर भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी
Dolly patil | Sept 18, 2024, 10:34 IST
BECIL
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
अगर आप भी गवर्नमेंट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। इसके लिए बीईसीआईएल (BECIL) में कई पदों पर भर्तियां निकली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए माध्यम से कंसल्टेंट, कंटेंट राइटर, क्रिएटिव कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटर आदि के पद भरे जाएंगे।
नोटिफिकेशन के मुताबिक बीईसीआईएल की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें दिए गए पते पर एप्लीकेशन र्फाम भर के और साथ ही अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर भेजना होगा। बता दें कि ये र्फाम भरने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर है।
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।इनमें से 14 पद रिसर्च एसोसिएट/कंटेंट राइटर के हैं, 12 पद एसोसिएट कंसलटेंट/क्रिएटिव राइटर/ग्राफिक डिजाइनर/वीडियो एडिटर के हैं, 2 पद कंसल्टेंट के हैं 2 पद सीनियर कंसल्टेंट के हैं और 1 पद प्रिंसिपल कंसलटेंट का डिजिटल मीडिया मार्केटिंग (digital media marketing) के लिए है।
रिसर्च एसोसिएट/कंटेंट राइटर पद पर ग्रेजुएशन या पीजी किए कैंडिडेट जिनके पास इस फील्ड का कम से कम एक से दो साल का एक्सपीरियंस है और जिनकी एज 24 से 32 साल के बीच हो, वे अप्लाई कर सकते हैं। इसी तरह से क्रिएटिव कंटेंट राइटर या एसोसिएट कंसल्टेंट पद पर 2 से 4 साल का एक्सपीरियंस लिए जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में डिग्री रखने वाले कैंडिडेट और एमटेक किए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर चयन होने के बाद सैलरी पद के मुताबिक है और अलग-अलग है। रिसर्च एसोसिएट पद की सैलरी ₹25000 से लेकर 40000 रुपए महीने तक है। एसोसिएट कंसलटेंट पद की सैलरी 40000 रुपए से लेकर ₹60000 महीने तक है। कंसल्टेंट पद की सैलरी 60,000 से ₹80,000 महीने तक है। सीनियर कंसल्टेंट पद की सैलरी 80,000 से ₹10, 0000 महीना तक और प्रिंसिपल कंसलटेंट पद की सैलरी ₹100000 प्लस दी जाएगी।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइटbecil.com पर जाना होगा। यहां पर आपको एप्लीकेशन का प्रोफार्मा मिल जाएगा इसे डाउनलोड करके बताए गए निर्देश फॉलो करते हुए एप्लीकेशन भर दें। जरूरी डाक्यूमेंट्स लगाएं और सील्ड एनवेलप में इस पते पर भेज दें।
पता है - ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( बीईसीआईएल ), बेसिल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 ( यूपी )।
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स, ओबीसी कैंडिडेट्स और एक्स सर्विसमैन व महिला कैंडिडेट्स को ₹590 शुल्क देना है। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच कैटिगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 295 रुपए देने होंगे।
NOTIFICATION
कैसे करें आवेदन
कितने पदों पर होगी भर्ती
योग्यता
सैलरी
इस पते पर भेजे र्फाम
पता है - ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( बीईसीआईएल ), बेसिल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 ( यूपी )।
कितना देना होगा शुल्क
NOTIFICATION
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava