/sootr/media/media_files/2025/03/22/FJsFhv7JFNYTXqeQ3Zn3.jpg)
Bihar Home Guard Bharti : बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के जरिए बिहार सरकार 15000 खाली पदों पर नियुक्तियां करेगी। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।
जिला स्तर पर होगी भर्ती
यह भर्ती जिला स्तर पर होगी। यानी हर जिले में रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग होगी। पटना जिले में सबसे अधिक 1479 रिक्तियां हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपने जिले के रिक्त पदों के आधार पर ही आवेदन करना होगा।
पदों की जानकारी
जिला | पदों की संख्या |
---|---|
पटना | 1479 |
नालंदा | 812 |
भोजपुर | 511 |
गया | 909 |
मुजफ्फरपुर | 296 |
दरभंगा | 741 |
भागलपुर | 666 |
बेतिया | 311 |
यह खबर भी पढ़ें... Dehli Metro Jobs 2025 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन
एलिजिबिलिटी
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, कद-काठी और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगी। हालांकि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन होंगे।
यह खबर भी पढ़ें... Top Sarkari Naukri 2025 : भारतीय नौसेना से लेकर SBI तक, ये हैं हफ्ते की टॉप जॉब्स
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले ekamaan.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
फिर Bihar Home Guard Post Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर उसका प्रिंट ले लें।
यह खबर भी पढ़ें... Govt Teacher Job : टीचिंग लाइन में करियर बनाने का मौका, हजारों पदों पर भर्ती शुरू
FAQ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें