BPSC Recruitment 2025 : बिहार में प्रिंसिपल के हजारों पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
Manya Jain | Mar 29, 2025, 19:14 IST
bpsc principal recruitment 2025
BPSC द्वारा बिहार के सरकारी स्कूलों में 2857 प्रिंसिपल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती बिहार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कदम होगी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार सरकार के तहत सरकारी और प्रोजेक्ट हाईस्कूलों में 2857 प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती से बिहार में शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। यह भर्ती राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाएगी और इसके लिए BPSC परीक्षा आयोजित करेगा।
इन 2857 प्रिंसिपल के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नियुक्ति के बाद, राज्य को इन पदों पर काम करने वाले प्रिंसिपल की सैलरी पर हर साल 2.25 अरब रुपए का अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। शिक्षा विभाग ने इस भर्ती से संबंधित मैन्युअल भी तैयार की है, जिसके तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल की नियुक्ति की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...Rajasthan Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश में हैं आप, तो इस भर्ती में करें आवेदन
वर्तमान में बिहार में 1 हजार 468 स्कूलों में प्रिंसिपल के पद रिक्त हैं। इसके अलावा राज्य के 71 राजकीय स्कूलों में भी प्रिंसिपल के पद खाली पड़े हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए पहले से बने हुए पदों का पुनः आवंटन किया जाए। 21 मैन्युअल के तहत 1 हजार 539 नए पदों को बनाने की आवश्यकता भी जताई गई है।
ये खबर भी पढ़ें...NCB Recruitment 2025 : नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में नौकरी, MP का ये शहर भी शामिल
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की अनुशंसा शिक्षा विभाग को की जाएगी। इसके बाद शिक्षा विभाग संबंधित प्रमंडल के आरडीडीई को उम्मीदवारों की सूची भेजेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रिंसिपल का डिविशनल लेवल कैडर होगा।
ये खबर भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
आवेदन प्रक्रिया BPSC https://bpsc.bihar.gov.in/ की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा की तिथि और अन्य संबंधित जानकारी बीपीएससी द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
भर्ती की जानकारी
ये खबर भी पढ़ें...Rajasthan Recruitment 2025 : नौकरी की तलाश में हैं आप, तो इस भर्ती में करें आवेदन
खाली पदों की स्थिति
ये खबर भी पढ़ें...NCB Recruitment 2025 : नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में नौकरी, MP का ये शहर भी शामिल
चयन प्रक्रिया
ये खबर भी पढ़ें...Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन
कैसे करें आवेदन
thesootr links
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA