CCI Recruitment: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, तुरंत करें अप्‍लाई

Dolly patil | Jun 17, 2024, 13:16 IST
Share
DGFTGG
DGFTGG

अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो मौका अच्‍छा है। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL ) में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। खास बात यह है कि ये भर्तियां ग्रेजुएट्स के लिए निकाली गई हैं।

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL ) की इन भर्तियों के लिए अगर आपका सिलेक्शन हो जाता है। तो इन पदों पर आपको 1.40 लाख तक की सैलरी मिल सकती है। जिन अभ्यर्थियों को इन पदों पर आवेदन करना हो, वह कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL ) की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी डिटेल्स जरूर देख लें।

214 पदों पर हैं भर्तियां

कॉटन कॉर्पोरेशनऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL )की ओर से कुल 214 पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं। इसमें अलग अलग विभागों में जूनियर असिस्टेंट, मैनेजमेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए सीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट cotcorp.org.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

किस पद पर कितनी है भर्तियां

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL ) की भर्तियों में सबसे अधिक पद जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के हैं। इन पदों पर 120 भर्तियां होनी हैं। इसी तरह जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के 40 पद हैं।

वहीं जूनियर असिस्टेंट जनरल, मैनेजमेंट ट्रेनी अकाउंट के 20-20 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मैनेजमेंट ट्रेनी ( मार्केटिंग ) के 11 पद निकले हैं। जूनियर असिस्टेंट हिंदी ट्रांसलेटर, असिस्टेंट मैनेजर लीगल, असिस्टेंट मैनेजर ऑफिशियल लैंग्वेज के एक एक पदों पर भी भर्तियां हैं।

योग्यता

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL ) की ओर से निकाली गईं। इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी के पास एग्रीकल्चर में बीएससी/ बैचलर डिग्री इन कॉमर्स ( बीकॉम ) / हिंदी और इंग्लिश के साथ ग्रेजुएशन – पीजी/ एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट या एग्रीकल्चर रिलेटेड मैनेजमेंट/ सीए/ सीएमए आदि की डिग्री होनी चाहिए।

हालांकि अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग योग्‍यताएं निर्धारित हैं। इसे आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

उम्र

इन भर्तियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30- 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्‍यर्थियों को आरक्षण के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

कैसे होंगी भर्तियां

जानकारी के मुताबिक कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( CCIL )की इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्‍यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षाओं का आयोजन नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना लखनऊ, जयपुर आदि शहरों में किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट होगा तब जाकर फाइनल सिलेक्शन होगा।

सैलरी

अगर किसी अभ्यर्थी का चयन असिस्टेंट मैनेजर लीगल, असिस्टेंट मैनेजर ऑफिशियल लैंग्वेज के पद पर होता है, तो उसे 40 हजार -1 लाख 40 हजार रुपए प्रतिमाह तक की सैलरी मिलेगी।

मैनेजमेंट ट्रेनी ( मार्केटिंग ), जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स के पद पर 30 हजार- 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी निर्धारित है। जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव, जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स, जूनियर असिस्टेंट जनरल, जूनियर असिस्टेंट हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर 22 हजार -90,हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी तय है।

CCI Recruitment Apply Link

thesootr links

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • CCIL
  • CCI Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच