छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Dolly patil | Sept 21, 2024, 12:20 IST
CSPGCL Apprentice Recruitment
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के निवासी है तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर जाकर जानकारी लें सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 245 अप्रेंटिस पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। ये पद ग्रेजुएट/डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस के हैं। ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 105 पदों पर भर्ती होगी, इंजीनियरिंग के 65 पदों पर, ग्रेजुएट अप्रेंटिस नॉन इंजीनियरिंग के 20 पदों पर और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।
बता दें कि इन पदों के आवेदन करने के लिए इन आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करके उसे भरना है और उसके बाद ऑफलाइन भेजना है। इसके लिए सबसे पहले सीएसपीजीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट यानी cspc.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। बताए गए नियमों का पालन करते हुए उसे भरें और उसमें अपने सारे जरूरी डाक्यूमेंट्स लगाएं। इसके बाद इस फॉर्म को नीचे दिए पते पर भेज दें।
ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए क्लास 10वीं पास कैंडिडेट जिनके पास संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा हो वे आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए वे कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास संबंधित फील्ड में बीई, बीटेक या फिर डिप्लोमा या फिर बीएससी या बीसीए, बीबीए की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हो।
इन पदों पर सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी होगी। उनके द्वारा लगाए गए डॉक्यूमेंट के बेसिस पर यानी मेरिट के बेसिस पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा उसके बाद फाइनल अपॉइंटमेंट होगा।
किन पदों पर होगी भर्ती
कैसे करें अप्लाई
एप्लीकेशन भेजने का पता है - चीफ इंजीनियर ( ट्रेनिंग ), इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड, कोरबा ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, कोरबा छत्तीसगढ़ 495677
योग्यता
कैसे होगा सिलेक्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman