खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 119 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 17, 2026, 10:49 IST
खिलाड़ियों के लिए निकली 119 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
आयकर विभाग, दिल्ली क्षेत्र ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और एमटीएस के 119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य और मेधावी खिलाड़ी 17 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया खेल उपलब्धियों और योग्यता के आधार पर की जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant): 44 पद- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (Stenographer Grade-II): 9 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): 66 पद
ये सभी पद संभावित हैं और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या एक से अधिक पदों के लिए पात्र हो सकते हैं, हालांकि इसके लिए उचित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा
- टैक्स असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर पर 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की डेटा-एंट्री स्पीड का स्किल टेस्ट पास करना होगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (12th Pass) या समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट भी पास करना होगा।
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (10th Pass) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए आयु 18 से 27 साल तथा एमटीएस के लिए 18 से 25 साल तय की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के मेधावी खिलाड़ियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
तारीखें और खेल योग्यता
इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास 1 जनवरी 2020 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने या पदक प्राप्त करने का प्रमाण होना चाहिए। खेल प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही जारी किए गए होने चाहिए, तभी उन्हें वैध माना जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले दिल्ली आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.incometaxdelhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Sports Recruitment' सेक्शन या लिंक पर क्लिक करें।
- 'Sports Quota Recruitment 2026' के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपने व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों से जुड़े विवरण सही-सही दर्ज करें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित खेल प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करने के बाद इसे अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए अपने आवेदन फार्म का प्रिंटआउट या पावती सुरक्षित रख लें।
Sports Recruitment Section
Official Website - Sports Quota Recruitment 2026
Official Notification Link
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रैवलर नाले में गिरा, बैतूल से खाटूश्याम जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत
By Jageshwar prasad
खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे MP के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 23 घायल
By Amresh Kushwaha
राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा
By Jageshwar prasad
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला
By Amresh Kushwaha
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
By VINAY VERMA
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे
By Ashish Bhardwaj
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
By Sourabh Bhatnagar