लोक सेवा आयोग में बंपर भर्ती, 6 हजार 574 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 08, 2026, 22:01 IST
Share
TNPSC में 6 हजार 574 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
TNPSC में 6 हजार 574 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-IV के तहत छह हजार 574 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 05 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने से पहले सभी जरूरी निर्देश जरूर देख लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 विभिन्न पद प्रविष्टियों (Post Entries) पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • विलेज प्रशासनिक अधिकारी (VAO)
  • जूनियर असिस्टेंट
  • बिल कलेक्टर
  • रेवेन्यू असिस्टेंट
  • टैक्स कलेक्टर
  • टाइपिस्ट
  • स्टेनो-टाइपिस्ट
  • एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ग्रेड IV
  • फॉरेस्ट वॉचर
  • फॉरेस्ट गार्ड
विभिन्न विभागों और बोर्डों में पदों की संख्या और उनके वेतन स्तर (Pay Level) अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। अधिकांश पदों को पे लेवल 8 या पे लेवल 10 के तहत रखा गया है।

C-DAC भर्ती 2026: 844 पदों के लिए बंपर आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां | C-DAC Recruitment 2026: Bumper Application for 844 Posts, Know Full Process and Important Dates
C-DAC Vacancy 2026: 844 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 26 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
08 Oct 2026 ,
By Manya Jain
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने अक्टूबर 2026 साइकिल के तहत देश भर के 11 सेंटर्स पर 844 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर जाकर 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और ऐज लिमिट

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। कई पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा (SSLC) पास होना जरूरी है।

वहीं, टाइपिस्ट और स्टेनो-टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग या शॉर्टहैंड का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। कुछ विशेष पदों के लिए ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की मांग की गई है।

आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 या 21 साल है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और जरूरी तारीखें

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 05 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा, हालांकि कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार शुल्क से छूट दी गई है। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है।

उनके लिए आवेदन सुधार विंडो (Application Correction Window) 09 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक खुलेगी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर प्रवेश करें।
  • 'Combined Civil Services Examination-IV' और नोटिफिकेशन नंबर 11/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले उसकी जांच कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
HAL में जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती: 150 पदों पर आवेदन शुरू, 1 लाख तक सैलरी, 17 अक्टूबर अंतिम तिथि | HAL Junior Executive Recruitment: Applications open for 150 posts, salary up to 1 lakh, October 17 last date
HAL में 150 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन, एक लाख तक मिलेगी सैलरी
08 Oct 2026 ,
By Manya Jain
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा। आइए जानतें हैं भर्ती की पूरी डिटेल्स

TNPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-IV क्या है?

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-IV (ग्रुप-4) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट, बिल कलेक्टर, टाइपिस्ट, स्टेनो-टाइपिस्ट और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की तारीख और परीक्षा पैटर्न की जानकारी देख सकते हैं।

  1. IMAGE CAPTION (English, Maximum 175 Characters)
Tags:
  • टीएनपीएससी नोटिफिकेशन
  • तमिलनाडु लोक सेवा आयोग भर्ती
  • सरकारी नौकरी
  • Government Job
  • तमिलनाडु लोक सेवा आयोग में बंपर भर्ती
  • Combined Civil Services Examination-IV
  • TNPSC vacancy Notification Out
  • SSLC
  • TNPSC
  • स्टेनो-टाइपिस्ट
रायपुर के SP रहे IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में DIG बनकर संभालेंगे कमान, हैदराबाद में थे तैनात

By VINAY VERMA

रायपुर के SP रहे IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में DIG बनकर संभालेंगे कमान, हैदराबाद में थे तैनात
इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चली

By Sanjay Gupta

इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चली
होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू

By VINAY VERMA

होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी
पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश

By Sanjay Gupta

पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग