C-DAC Vacancy 2026: 844 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 26 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Manya Jain | Sootr Creatives | Updated:
सी-डैक में निकली 844 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने अक्टूबर 2026 साइकिल के तहत देश भर के 11 सेंटर्स पर 844 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर जाकर 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
केंद्र-वार वैकेंसी की डिटेल्स
- C-DAC नोएडा: लगभग 207 पद
- C-DAC पुणे: लगभग 142 पद
- C-DAC तिरुवनंतपुरम: लगभग 118 पद
- C-DAC गुवाहाटी (CINE): लगभग 88 पद
- C-DAC चेन्नई: लगभग 88 पद
- C-DAC बेंगलुरु: लगभग 58 पद
- C-DAC मोहाली: लगभग 55 पद
- C-DAC हैदराबाद: लगभग 46 पद
- C-DAC मुंबई: लगभग 20 पद
- C-DAC कोलकाता: लगभग 19 पद
- C-DAC दिल्ली: 1 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अनुभव
जिन विश्वविद्यालयों में CGPA या लेटर ग्रेड प्रणाली है, उन्हें प्रतिशत समतुल्यता (Percentage Equivalent) का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है।
जरूरी डेट्स और आवेदन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की तारीख की सूचना शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को केवल ईमेल के जरिए दी जाएगी। आयु और अनुभव की गणना के लिए अंतिम तिथि को आधार माना जाएगा।
आवेदन करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट careers.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर JIT अक्टूबर 2026 साइकिल के संबंधित सेंटर के जॉब लिस्टिंग लिंक पर क्लिक करें।
- सामान्य नियमों को पढ़ने के बाद अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अपने स्कैन किए हुए हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और रिज्यूमे (Resume) को निर्धारित आकार में अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद जनरेट हुए यूनिक एप्लीकेशन नंबर को नोट कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जा रहा है।
C-DAC क्या है?
Official Notifications
Apply Online
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel