स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों के 23 हजार से अधिक पदों पर निकाली भर्ती

Raj Singh | Sept 29, 2024, 15:22 IST
Share
the sootr
the sootr

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर ने सफाई कर्मचारी की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदक 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती ( Rajasthan Safai Karamchari Recruitment ) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान ने सफाई कर्मचारी की सीधी भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस भर्ती के जरिए राज्य के 185 नगरीय निकायों में कुल 23 हजार 820 पद भरे जाएंगे।

कैसे होगा चयन?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती ( Rajasthan Safai Karamchari Recruitment ) में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

सातवें वेतन आयोग के अनुसार सफाई कर्मचारी का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-1 निर्धारित किया गया है। परिवीक्षा अवधि में राज्य सरकार के अनुसार मासिक निर्धारित पारिश्रमिक देय होगा।

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

आवेदन के लिए कितने देने होंगे रुपए?

आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी से लॉग इन करने के बाद वन-टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम ( One-time registration system ) के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य अभ्यर्थियों को 600 रुपए, आरक्षित वर्ग और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।

सुधार के लिए मिलेगा मौका

यदि कोई आवेदक फॉर्म भरते समय कोई गलती करता है तो उसे सुधारने का अवसर दिया जाएगा। सुधार के लिए आवेदक को 100 रुपए की राशि देनी होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान न्यूज
  • राजस्थान न्यूज हिंदी
  • जॉब्स
  • Rajasthan Safai karmchari Bharti 2024
  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती
  • Recruitment 23 thousand posts
  • 23 हजार पदों पर भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच