DSHM Recruitment: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Manya Jain | Apr 05, 2026, 19:03 IST
Share
dshm-delhi-lab-technician-pathologist-recruitment
dshm-delhi-lab-technician-pathologist-recruitment

दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन में 116 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए कोई फीस नहीं लगेगी। 3 अप्रैल से आवेदन शुरू, चयन केवल इंटरव्यू से होगा।

दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने नई भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकाली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का यह अच्छा मौका है। लैब टेक्नीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के कई पद खाली हैं। कुल 116 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आयुष्मान भारत मिशन के तहत आपको काम (govt jobs 2026) मिलेगा। खास बात यह है कि कोई फीस नहीं लगेगी। आपका चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो गए हैं।

पदों की जानकारी और सैलरी

पद का नाम (Post Name)कुल पदमासिक वेतन (Remuneration)
लैब टेक्नीशियन (Lab Technician)10030 हजार 240 रुपए
बायोकेमिस्ट (Biochemist)0785 हजार रुपए
माइक्रोबायोलॉजिस्ट (Microbiologist)0550 हजार - 85 हजार रुपए
पैथोलॉजिस्ट (Pathologist)0485 हजार रुपए

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • लैब टेक्नीशियन: B.Sc (MLT) या 12वीं के साथ MLT में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव।
  • पैथोलॉजिस्ट / बायोकेमिस्ट: MBBS के साथ संबंधित विशेषज्ञता में पीजी डिग्री/डिप्लोमा और दिल्ली मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण।
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट: M.Sc / Ph.D (माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) या MD माइक्रोबायोलॉजी के साथ प्रासंगिक अनुभव।

2. आयु सीमा (Age Limit - 17.04.2026 तक)

  • लैब टेक्नीशियन: अधिकतम 25 साल।
  • पैथोलॉजिस्ट / बायोकेमिस्ट: अधिकतम 45 साल।
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट: अधिकतम 45 साल (सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों के लिए 64 साल तक)।
  • अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • ऑनलाइन पंजीकरण: साक्षात्कार में बैठने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
  • साक्षात्कार (Interview): योग्यता और अनुभव के आधार पर इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • अंतिम चयन: मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इंटरव्यू की तिथि और स्थान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। अलग से कोई कॉल लेटर जारी नहीं होगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • DSHM की आधिकारिक वेबसाइट dshm.delhi.gov.in पर जाएं।
  • 'Registration Form' लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • फॉर्म सबमिट करें और 'Acknowledgement Slip' का प्रिंटआउट ले लें। यह स्लिप इंटरव्यू के समय दिखाना अनिवार्य है।
  • आवेदन के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार को कोई शुल्क नहीं देना है।
ये भी पढ़ें...

MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी

MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट

GMC Bhopal Vacancy: भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी

BTSC Laboratory Assistant Vacancy: 1091 पदों के लिए सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन जारी, जानें प्रोसेस

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई