DSSSB Vacancy 2026: 641 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 नवंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 09, 2026, 17:32 IST
दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला न्यायालयों के लिए सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर जुडिशल असिस्टेंट, पेऑन और प्रोसेस सर्वर सहित 641पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में अलग-अलग चरणों की परीक्षाएं और कौशल परीक्षण शामिल हैं।
पदों की संख्या
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (Senior PA): जिला एवं सत्र न्यायालयों के लिए 27 पद।
- पर्सनल असिस्टेंट (PA): जिला न्यायालयों के लिए 189 और परिवार न्यायालयों के लिए 17 पद।
- जूनियर जुडिशल असिस्टेंट (JJA): जिला न्यायालयों के लिए 151 और परिवार न्यायालयों के लिए 23 पद।
- सर्वर (Process Server): जिला न्यायालयों के लिए 91 और परिवार न्यायालयों के लिए 1 पद।
- पेऑन / आर्डरली / डाक पेऑन (Peon/Orderly/Dak Peon): जिला न्यायालयों के लिए 139 और परिवार न्यायालयों के लिए 3 पद।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री, साथ ही शॉर्टहैंड और टाइपिंग की निर्धारित गति होनी चाहिए।
- जूनियर जुडिशल असिस्टेंट: किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर पर कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट (wpm) की टाइपिंग स्पीड।
- प्रोसेस सर्वर: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास, साथ ही वैध एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस और 2 साल का ड्राइविंग अनुभव।
- पेऑन / आर्डरली / डाक पेऑन: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) पास होना अनिवार्य है।
ऐज लिमिट और आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए शुल्क तय किया गया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (SBI e-Pay) से ही स्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- 'Combined Examination 2026' के तहत संबंधित पद कोड का चयन करें।
- मांगे गए सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित फॉर्मेट में अपना हालिया रंगीन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार अपने आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले जांच कर लें> भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
जेडीसी और जोन उपायुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: पुलिस कमिश्नर को 12 अक्टूबर को पेश करने के निर्देश
By Jyoti Mahender Bhardwaj
OBC आरक्षण पर अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई! सुप्रीम कोर्ट जा सकती है मोहन सरकार, द सूत्र ने पहले ही दिए थे संकेत
By Sumit Kumar
पंचायत चुनाव से पहले 322 पूर्व जनप्रतिनिधियों पर रोक,सूची सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी गई
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पाली निकाय चुनाव की कलह: कांग्रेस वार रूम में हंगामा, बागी पार्षदों ने उठाया गलत टिकट वितरण का मुद्दा
By Mukesh Sharma
जोधपुर पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी का प्रचार कर रहा 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, CST ने पकड़ा
By Raghvendra Singh Rathore
सरपंच पद की प्रत्याशी अनीता सैनी का वायरल वीडियो, कहा- चुनाव जीती तो कुंवारों की शादी करवाऊंगी
By Jageshwar prasad
IND vs ZIM Women’s T20: मात्र 250 रूपए है टिकट की कीमत, 12 अक्टूबर से बुकिंग शुरू, ₹499 में देखें तीनों मैच
By Harrison Masih